हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मार्केट में आई 5-7 सीटर शानदार SUV, कीमत 9 लाख से भी कम, सेफ्टी में मिले 5 स्टार

Citreon ने भारत में नई Aircross X SUV लॉन्च की है. जिसकी कीमत 8.29 लाख से शुरू, 360° कैमरा से लैस इस गाड़ी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन
मार्केट में आई Citreon की नई SUV Aircross X. (News 24 GFX)

Citreon Aircross X: फ्रेंच ऑटोमेकर सिट्रोन इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV Aircross X लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर पेश किया है. यह मॉडल कंपनी की Citroen 2.0-“Shift Into the New” की लाइन का तीसरा प्रोडक्ट है. इससे पहले कंपनी ने C3X और Basalt X भारतीय ग्राहकों को ऑफर किए थे.

बाहर से मामूली, अंदर से बड़े बदलाव

बाहरी डिजाइन में बदलाव बहुत लिमिटेड हैं. इसमें सिर्फ एक नया डीप फॉरेस्ट ग्रीन कलर और टेलगेट पर X बैज जोड़ा गया है. असली अपग्रेड्स केबिन में किए गए हैं. अब इस SUV में सॉफ्ट-टच लेदरट्टी रैपिंग इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पैनल पर दी गई है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें 10.25 इंच का बेजल-लेस इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल किया है. कुछ जगहों पर गोल्डन एक्सेंट्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

आराम और प्रीमियम फीलिंग पर फोकस

कंपनी ने नए वर्जन में रीडिजाइन गियर लीवर, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, और डिफ्यूज्ड एंबियंट लाइटिंग व फुटवेल लाइटिंग जोड़ी है. साथ ही, डार्क ब्राउन थीम वाला इंटीरियर इसे और भी क्लासी व लग्जरी अहसास देता है.

विज्ञापन

नए फीचर्स से हुआ और स्मार्ट

Aircross X में अब कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे- पैसिव एंट्री और पुश स्टार्ट बटन, क्रूज़ कंट्रोल, स्पीड लिमिटर, ऑटो IRVM, एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा विद सैटेलाइट व्यू. इतना ही नहीं, इसमें कंपनी का नया CARA AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो हाल ही में Basalt X में आया था.

सेफ्टी में टॉप रेटिंग

सुरक्षा के मामले में यह SUV काफी मजबूत है. इसे फाइव-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें सिक्स एयरबैग्स, हाई-स्ट्रेंथ बॉडी स्ट्रक्चर, ESP, हिल होल्ड, ABS विद EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे 40 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

वैरिएंट और कीमतें

Citreon ने Aircross X को कई वैरिएंट्स और सीटिंग लेआउट में लॉन्च किया है-

  • PURETECH 82 MT (1.2L NA पेट्रोल, 5-सीटर)- 8,29,000 रुपये
  • PURETECH 110 MT (1.2L टर्बो पेट्रोल, 7-सीटर)- 11,37,000 रुपये (PLUS), 12,34,500 रुपये(MAX)
  • PURETECH 110 AT (1.2L टर्बो पेट्रोल ऑटो, 7-सीटर)-13,49,100 रुपये(MAX)

इंजन और परफॉर्मेंस

Aircross X का पावरट्रेन स्टैंडर्ड वर्जन जैसा ही है. बेस वेरिएंट में 82hp वाला 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं, हाईयर ट्रिम्स में 110hp का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. चाहें तो ग्राहक इसमें CNG किट भी आफ्टरमार्केट एक्सेसरी के तौर पर लगवा सकते हैं. 

विज्ञापन

Citreon Aircross X भारतीय ग्राहकों को बेहतर लग्जरी फील, एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत सेफ्टी पैकेज ऑफर करती है, वह भी किफायती शुरुआती कीमत पर.

ये भी पढ़ें- भारत का मिडसाइज SUV सेगमेंट बदलने को तैयार, 2026 तक आ रहे हैं ये बड़े लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola