Safest car in India 2024: भारत में अब एक नई कार खरीदते समय ग्राहक सेफ्टी फीचर्स पर भी गौर करने लगे हैं। इस समय देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची है। ऐसे में अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में है जिसे सेफ्टी के मामले में 5 स्टार रेटिंग मिली है तो यहां हम आपको 5 ऐसी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो फौलाद जैसी मजबूत हैं। इन कारों में बच्चों से लेकर बड़े अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
Tata Punch (5 स्टार सेफ्टी रेटिंग)
टाटा पंच की एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। कम बजट में आने वाली पंच सेफ्टी के मामले में अव्वल है और ये वाकई एक पैसा वसूल कॉम्पैक्ट एसयूवी है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट (Global NCAP Crash Test) में पंच को 17 में से 16.45 अंक मिले है जिसके आधार पर इस एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 18.82 किलोमीटर का माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है।
Skoda Kushaq (5 स्टार सेफ्टी रेटिंग)
स्कोडा कुशाक एक शानदार SUV है। क्रैश टेस्ट में 34 में से 29.64 पॉइंट हासिल करके इन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका डिजाइन इसे कंप्लीट एसयूवी बनता है। इसकी कीमत 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है। लंबा व्हीलबेस होने के कारण रियर सीट पर ज्यादा कंफर्ट मिलता है। इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। स्कोडा कुशाक की कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Mahindra Scorpio N (5 स्टार सेफ्टी रेटिंग)
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एक बेतरीन SUV मानी जाती है। इसे चलाने का अपना अलग ही मज़ा है। हर महीने इसकी काफी अच्छी बिक्री होती है। इसमें कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलते है।
ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसने 34 में से 29.25 अंक प्राप्त किये हैं। इसमें 1997cc और 2198cc इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Tata Nexon
Tata Nexon (5 स्टार सेफ्टी रेटिंग)
Bharat NCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में नई Tata Nexon को 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस कार में बड़े और बच्चे सभी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Nexon की एक्स-शो रूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata curvv (5 स्टार सेफ्टी रेटिंग)
अगर आप टाटा कर्व खरीदने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि Bharat NCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में नई curvv को 5 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट्स प्रोटेक्शन में टाटा कर्व को 5 स्टार रेटिंग मिली है। टाटा कर्व को फ्रंट और साइड से सेफ्टी टेस्ट किया गया है।
फीचर्स की बात करें तो कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, Level-2 ADAS, फोर्टिफाइड बॉडी स्ट्रक्चर, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, डिस्क ब्रेक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की पहली Electric Bike अगले महीने होगी लॉन्च! हुआ टीजर वायरल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines