India’s Cheapest Cars After GST 2.0: मोदी सरकार के नए GST स्लैब लागू होने के बाद देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है. पहले जिन कारों की कीमत आम लोगों की पहुंच से थोड़ी बाहर थी, अब वे और भी किफायती हो गई हैं. इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो एक लो-बजट कार खरीदने का सपना देखते थे. खास बात यह है कि अब देश की सबसे सस्ती कार का खिताब मारुति ऑल्टो K10 से छिनकर मारुति एस-प्रेसो के पास चला गया है. ऐसे नवरात्रि में अगर आप नई हाईटेक और बहुत ही बजट फ्रेंडली कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो इन 5 कारों पर नजर डालिए.
1. मारुति S-Presso-अब देश की सबसे सस्ती कार
मारुति एस-प्रेसो अब भारत की सबसे सस्ती कार बन चुकी है. इसके बेस वैरिएंट की कीमत पहले 4.26 लाख रुपये थी, लेकिन अब 76,600 रुपये की कटौती के बाद यह सिर्फ 3,49,900 रुपये से शुरू होती है. यानी करीब 18% की बचत.
माइलेज: यह कार लगभग 24.12 kmpl का शानदार माइलेज देती है, जिससे यह लो-बजट के साथ-साथ लो-रनिंग कॉस्ट कार भी बन जाती है.
2. मारुति ऑल्टो K10-भरोसेमंद और किफायती
लंबे समय तक देश की सबसे सस्ती कार का टाइटल रखने वाली मारुति ऑल्टो K10 अब दूसरे स्थान पर आ गई है. इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत पहले 4.23 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 3,69,900 रुपये हो गई है. यानी 53,100 रुपये की सीधी बचत.
माइलेज- यह कार करीब 24.39 kmpl का माइलेज देती है और छोटे परिवारों के लिए यह अभी भी एक बेस्ट-सेलिंग मॉडल है.
3. रेनो क्विड-स्टाइलिश लुक्स के साथ सस्ता पैकेज
रेनो क्विड उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में स्टाइलिश और SUV जैसी डिजाइन वाली कार लेना चाहते हैं. पहले इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4,29,900 रुपये हो गई है. यानी 40,095 रुपये की कटौती.
माइलेज- क्विड का माइलेज भी अच्छा है और यह करीब 21 kmpl तक देती है, जो शहर और हाइवे दोनों पर संतुलित है.
4. टाटा टियागो-सेफ्टी और स्टाइल का कॉम्बिनेशन
टाटा टियागो देश की चौथी सबसे सस्ती कार है, जो अपने सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है. पहले इसके बेस XE वैरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये थी, लेकिन अब यह घटकर 4,57,490 रुपये हो गई है. यानी करीब 42,500 रुपये की बचत.
माइलेज- टियागो लगभग 20.09 kmpl का माइलेज देती है, जो इस प्राइस रेंज में बेहतरीन है और इसे एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है.
5. मारुति सेलेरियो-स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली
मारुति सेलेरियो भी अब 5 लाख रुपये से कम में मिल रही है. इसकी कीमत पहले 5.64 लाख रुपये थी, जो अब 94,100 रुपये की कटौती के बाद 4,69,900 रुपये हो गई है.
माइलेज- यह कार खासकर माइलेज में नंबर वन है क्योंकि यह करीब 26 kmpl तक देती है. यानी यह पेट्रोल पर चलने वाली देश की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट कारों में से एक है.
यहां देखें कीमतें और माइलेज
नए GST स्लैब के बाद अब छोटी कारें आम लोगों की जेब के और भी करीब आ गई हैं. मारुति एस-प्रेसो, ऑल्टो K10, रेनो क्विड, टाटा टियागो और सेलेरियो जैसी कारें अब 5 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इनमें माइलेज भी काफी अच्छा है, जिससे ये कारें न सिर्फ खरीदने में सस्ती बल्कि चलाने में भी बेहद किफायती साबित होती हैं.
ये भी पढ़ें- 2.46 तक सस्ती हुई Mahindra SUV, नवरात्रि में कर लें खरीदने की प्लानिंग
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
5 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
21 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines