Mahindra का SUV लवर्स को बड़ा गिफ्ट, 2.46 तक सस्ती हुई ये कार, नवरात्रि में कर लें खरीदने की प्लानिंग

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV की कीमतों में बड़ी कटौती की है। अब शुरुआती कीमत काफी कम रह गई है इस पर ग्राहकों को 2.46 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। जानिए SUV के फीचर्स, इंजन और ऑफर्स की पूरी डिटेल।

mahindra

Photo By mahindra

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने अपने SUV ग्राहकों के लिए शानदार खबर दी है। कंपनी ने अपने कई पॉपुलर SUV मॉडलों की कीमतें घटा दी हैं। खासकर महिंद्रा XUV 3XO पर खरीदारों को भारी बचत का मौका मिल रहा है। महिंद्रा XUV 3XO की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है। इस कार पर ग्राहकों को लगभग 2.46 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 1.56 लाख रुपये का जीएसटी कट और करीब 90,000 रुपये के दूसरे ऑफर्स शामिल हैं। अब इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 7.28 लाख रुपये रह गई है, जो इसे पहले से ज्यादा किफायती बना रही है।

विज्ञापन

बड़े डिस्प्ले और मॉडर्न फीचर्स का मजा

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO में टेक्नोलॉजी का भरपूर तड़का लगाया गया है। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार के इंटीरियर को भी मॉडर्न टच दिया गया है।

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स में भी है दम

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV किसी से कम नहीं है। महिंद्रा ने इसमें 6 एयरबैग, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही, इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट रडार सेंसर भी मौजूद है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं।

दमदार इंजन और कई ऑप्शन

पावरट्रेन की बात करें तो XUV 3XO में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2-लीटर TGDI पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। खास बात यह है कि डीजल इंजन 115 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

महिंद्रा XUV 3XO अब दमदार फीचर्स और पावर के साथ पहले से कहीं ज्यादा किफायती दाम में उपलब्ध है। ऐसे में SUV खरीदने का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ