Cheapest comfortable bikes:देश में जहां एक तरफ महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स की डिमांड जबरदस्त है तो वहीं सस्ती और आरामदायक बाइक्स की बिक्री हर महीने बिक्री के नए रिकार्ड्स बना रही है। डेली यूज़ के लिए 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स सबसे अच्छे ऑप्शन मानी जाती हैं। फ्लैट और लंबी सीट होने की वजह से ज्यादा देर तक आप इन्हें राइड कर सकते हैं।
इतना ही नहीं फैमिली क्लास को ये बाइक्स खूब पसंद आ रही हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए TVS से लेकर Honda की बेस्ट बाइक्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं..
Honda Shine 100
- कीमत: 64,900 रुपये से शुरू
- क्यों खरीदें: आरामदायक सीट
- क्यों न खरीदें: कमजोर ब्रेकिंग
अगर आप डेली यूज़ के लिए एक अच्छी बाइक की तलाश में हैं तो आप होंडा शाइन 100 के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बाइक की खूबी इसकी आरामदायक सीट और शानदार राइड क्वालिटी है। इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
हैवी ट्रैफिक में भी आप इसे आसानी से निकाल लेते हो। पीछे बैठने वाले को इस पर आराम मिलता है। इस बाइक से बेहतर ब्रेकिंग की उम्मीद की जा सकती है। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। इस बाइक का डिजाइन सिंपल है।
Hero Splendor Plus
- कीमत: 75,441 रुपये से शुरू
- क्यों खरीदें: आरामदायक राइड
- क्यों न खरीदें: पुराना स्टाइल
हीरो स्प्लेंडर प्लस आज भी देश की No.1 बाइक है। लेकिन इसका डिजाइन आज भी पुराने अंदाज में है। कम कीमत और दमदार इंजन के चलते आज भी यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
बेहतर माइलेज के लिए इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गयाहै। इस बाइक को राइड करना भी काफी आसान है। पीछे बैठने वालों के लिए भी यह आरामदायक है। इसका वजन कम है जिसकी वजह से आप हैवी ट्रैफिक में आसानी से निकाल ले जाते हो। Splendor plus की एक्स-शोरूम कीमत 75,441 रुपये है।
TVS Radeon
TVS Radeon
- कीमत: 62,000 रुपये से शुरू
- क्यों खरीदें: आरामदायक राइड और सीट
- क्यों न खरीदें: क्वालिटी
TVS Radeon को आप सिटी से लेकर छोटे कस्बों और गांवों में भी आसानी से चला सकते हैं। इसमें 109.7cc का एयर कूल्ड इंजन जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 68.6 km की माइलेज देती है। बाइक में फीचर्स अच्छे दिए गये हैं। यह एक LCD डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ आती है। बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट दिया है, जिससे आप अपनामोबाइल फोन भी चार्ज कर सकते हैं। बाइक में बेहतर ब्रेकिंग मिलती है। Radeon की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,000 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: पुराना स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में कार डीलर्स ऐसे लगाते हैं चूना!
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines