Cheapest bikes in India: भारत में एंट्री केवल बाइक्स की डिमांड पूरे साल बनी रहती है। 100cc से लेकर 110cc इंजन वाली बाइक्स ऐसे ग्राहकों को पसंद आती हैं जिन्हें सिर्फ माइलेज से मतलब रहता है। इतना ही नहीं इन बाइक्स का महीने का रख्ररखाव भी काफी कम आता है। डेली यूज़ के लिए इन्हें सबसे बेस्ट बाइक्स इसलिए भी माना जाता है। क्योंकि ये इनकी हैंडलिंग से लेकर राइड क्वालिटी सब बढ़िया रहती है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
Hero HF 100
हीरी मोटोकॉर्प की इस बाइक की कीमत देश में अलग अलग रहती है। HF 100 की कीमत 49,999 (एक्स-शोरूम कीमत – SIRSI) रुपये से शुरू होती है। हर महीने इस बाइक की बढ़िया बिक्री होती है। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। इसकी लंबी सीट आरामदायक है। इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी शानदार मानी जाती है।
इंजन की बात करें तो बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 8.02 PS की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में एक लीटर में 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर कर सकती है।
TVS Sport
अगर आप एक ऐसी एंट्री लेवल बाइक की तलाश में हैं जिसमें बढ़िया माइलेज के साथ स्पोर्टी लुक भी मिले तो आप TVS Sport के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बाइक में 110cc का इंजन दिया गया है जो 8.29 PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस इंजन में ET-Fi टेक्नोलॉजी लगी है जिसकी मदद से फ्यूल की खपत कम होती है।
बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। किसकी सीट आरामदायक है। इसके फ्रंट व्हील में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर व्हील में 110 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की सीट सीट सॉफ्ट है। डिजाइन के मामले में यह बाइक स्पोर्टी है। राजस्थान में TVS Sport ES की एक्स शोरूम कीमत 59,431 रुपये है। बाइक की माइलेज 80kmpl के आस-पास है।
Honda Shine 100
होंडा की शाइन 100 भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। डेली यूज़ के लिए यह एक शानदार बाइक है। इंजन की बात करने तो इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स लगे हैं। खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से निकल जाती है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। इस बाइक की सीट सॉफ्ट और लंबी है। इस बाइक कीमत 65,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Maruti की इस SUV पर आया 2.30 लाख का डिस्काउंट, Thar से है असली मुकाबला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines