Cheapest 7 Seater Car: देश में इस समय लोग सस्ती 7 सीटर कारें खरीदने पसंद कर रहे हैं। एक समय वो भी था जब MPV गाड़ियां से फैमिली क्लास की दूरी थी। लेकिन बदलते समय में MPV सस्ती और कॉम्पैक्ट होने लगी हैं। इस समय Renault Triber देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार है जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। खास बात ये है कि इसकी कीमत Maruti Swift और Balno से भी सस्ती है और Ertiga को कांटे की टक्कर देती है। अगर आप भी इस महीने एक नई किफायती 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको Renault Triber के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
सबसे सस्ती 7 सीटर कार
इस समय मारुति स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख से 9.59 लाख रुपये तक है। वहीं, मारुति सुजुकी बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6.66 लाख से 9.83 लाख रुपये तक है। लेकिन रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख से 8.98 लाख रुपये तक है। अब ऐसे में ट्राइबर स्विफ्ट से 50,000 रुपये और बलेनो से 66,000 रुपये सस्ती है। अब इस सस्ती 7 सीटर को आप अपनी फैमिली के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात ये है कि अगर आप इस महीने ट्राइबर खरीदते हैं तो आपको 60,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।
कैसा है इंजन
इंजन की बात करें तो Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। यह मैनुअल में 17.65 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 14.83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। Triber में 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। साथ ही इसमें 5 बड़े और 2 छोटे लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इस कार में इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं।
बात करें स्पेस की तो इस गाड़ी में 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। इसमें 5 बड़े लोग आसानी से बैठ सकते हैं लेकिन पीछे 2 छोटे बच्चे ही बैठ सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ नाम की 7 सीटर कार है। इसमें नाम मात्र के लिए बूट स्पेस दिया है जहां स्पेस सही नहीं है… ऐसे में कंपनी को इस बूट स्पेस को कम करके 3rd रो में स्पेस को और बेहतर कर देना चाहिए ताकि लास्ट रो में बड़े लोग भी ठीक से बैठ सकें।
यह भी पढ़ें: 2025 Toyota Camry कल भारत में होगी लॉन्च, Audi-BMW से होगा कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
6 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
10 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
12 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines