---विज्ञापन---

ये हैं देश के 50 हजार से कम कीमत के धांसू ई स्कूटर, जानें फीचर्स और माइलेज

E Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इन दिनों ई व्हीकल हाई डिमांड पर है। आइए आपको ऐसे ई स्कूटर और ई बाइक के बारे में बताते है जो 50 हजार रुपये से कम कीमत में आ रहे हैं और सड़क पर हाई पावर परफॉमेंस देते है। इनमें एडवांस फीचर्स दिए गए है और सेफ्टी […]

E Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इन दिनों ई व्हीकल हाई डिमांड पर है। आइए आपको ऐसे ई स्कूटर और ई बाइक के बारे में बताते है जो 50 हजार रुपये से कम कीमत में आ रहे हैं और सड़क पर हाई पावर परफॉमेंस देते है। इनमें एडवांस फीचर्स दिए गए है और सेफ्टी के लिए धांसू ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

Greta Harper

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 70 km तक चलता है। इसकी कीमत 41,999 हजार रुपये है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें ट्यूबलेस टायर हैं और LCD डिजिटल कंसोल मिलता है। इसमें यूएसबी पोर्ट है जिससे आप अपना मोबाइल व अन्य गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं। इसमें 48-60 Volt की बैटरी हैं। इसमें तीन मोड Eco, City और Turbo मितले हैं।

---विज्ञापन---

Tunwal Sport 63 Mini

Tunwal Sport 63 Mini

इस ई स्कूटर में 48 V/26 Ah का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें BLDC मोटर है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 70 km तक चलता है। इसमें सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक हैं। इस ई स्कूटर ट्यूबलेस टायर और डिजिल कंसोल मिलता है। Tunwal Sport 63 Mini 49,990 हजार रुपये में मिलता है। यह एक वेरिएंट में आता है। इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है। यह स्लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसे कम वजन और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नॉर्मल चार्जर से यह करीब 5 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, ईबीएस, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए है।

और पढ़िए – सड़क पर इस मोटरसाइकिल का अलग ही टेरर, 411 cc के दमदार इंजन में देती है 29.6 kmpl की माइलेज

---विज्ञापन---

E Bike GET 1

कंपनी ने इस ई बाइक का 10 पैसे प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट का दावा करती है। यह ई बाइक दो अलग-अलग बैटरी पैक13Ah और 16Ah में उपलब्ध है। जो 48 वोल्ट और 250 वॉट की क्षमता रखती है। बाइक में महज 39 किलोग्राम वजन है। ऐसे में घरेलू कामकाज के लिए लोगों की यह पहली पसंद है जानकारी के मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 50 किलोमीटर की रेंज देती है। यह पांच घंटे में फुल चार्ज होती है। कीमत की बात करें तो GET 1 बाजार में 16Ah बैटरी पैक 43,500 रुपये और 13Ah बैटरी पैक 41,500 रुपये में है। इसमें डबल शॉकर सस्पेंशन है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके सीट एड्जेस्टेबल हैं। स्मार्ट Key के साथ आती है। रिमोट की तरह ऑन और ऑफ भी कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्टर लेंस हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर्स, स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

Evolet Polo, e scooters, scooters under 50000

Evolet Polo

 

---विज्ञापन---

Evolet Polo

यह स्कूटर शुरूआती कीमत 49,699 हजार रुपये में इंडिया में मिलता है। इसका कुल वजन 90 kg है, जिससे की इसे कंट्रोल करना आसान है। इसमें दो वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन बाजार में मिलता है। इसमे 250 W मोटर दी गई है। यह स्कूटर करीब आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में electronically assisted braking system दिया गया है। जो इसके दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 60 km तक का सफर तय करता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसमें 48V/24Ah VRLA का बैटरी पैक दिया गया है।

और पढ़िए – फॉक्सवैगन ने पलट दी SUV सेगमेंट की बाजी, सामने आई इस नई कार की स्पेसिफिकेशन

---विज्ञापन---

Avon E Scoot

इसकी एक्स शोरूम कीमत 45000 रुपये है। कंपनी की ओर से इसे लेकर दावा है कि ये 65 किलो मीटर तक की रेंज देता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 24KMPH है। इसमें 48V/20AH की बैटरी और 215 वॉट का बीएलडीसी मोटर है। यह सिंगल रेड कलर में आता है और फिलहाल इसका एक वेरिएंट ही बाजार में मिलता है।

यह हैं नियम

भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों को चला सकते हैं। नियम है कि इनकी अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए। ऐसे स्कूटर में 250 W तक की पावर मोटर लगाई जा सकती है। भारत में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले टू व्हीलर चला सकते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 27, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola