सड़क पर इस मोटरसाइकिल का अलग ही टेरर, 411 cc के दमदार इंजन में देती है 29.6 kmpl की माइलेज
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Scram 411
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Scram 411
Royal Enfield Bikes: हैवी इंजन बाइक का युवाओं में अलग ही क्रेज है। कैपिंग के दीवाने इन बाइक को अधिक पसंद करते हैं। इसी कड़ी में मार्केट में एक बाइक है Royal Enfield Scram 411. एडवांस फीचर्स के साथ इस बाइक में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो पहाड़ों या खराब रास्तों पर राइडर को सुरक्षित सफर प्रदान करते हैं।
Royal Enfield Scram 411 में लॉन्ग रूट ड्राइव के लिए 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो फिसलने व अचानक ब्रेक मारने पर बाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा बाइक में फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दी गई हैं।

कंपनी की यह एडवेंचर बाइक है जो 2,54,775 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। फिलहाल इसके तीन वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 2,61,144 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 411cc का दमदार BS6 इंजन मिलता है।
बाइक का बड़ा इंजन 24.3 bhp की पावर और 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाती है। बाइक का कुल वजन 185 kg का है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। हैवी इंजन होने के बावजूद बाइक में 29.6 kmpl की माइलेज मिलती है।
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। उबड-खाबड़ रास्तों को ध्यान में रखकर इसकी सीट हाइट 795 mm रखी गई है। जिससे कम हाइट वाले लोग इसे बिना किसी परेशानी कंट्रोल कर सकें। इसमें नेविगेशन पॉड का भी विकल्प मिलता है। बाजार में यह बाइक Yezdi Scrambler और Yezdi Adventure से मुकाबला करती है।
बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। स्क्रैम 411 में बल्ब इंडिकेटर्स के साथ हलोजन हेडलाइट मिलती है। इसमें एलईडी टेललाइट, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टैकोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल इंडिकेटर और अन्य रीडआउट के साथ सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: