हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑफिस जाने के लिए ये हैं दो सबसे सस्ती 125cc बाइक्स, पावर के साथ मिलेगी बढ़िया माइलेज

Cheapest 125cc bikes: अगर आप ऑफिस जाने के लिए एक सिंपल और बढ़िया इंजन वाली बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको दो ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए पैसा वसूल हो सकती हैं…

विज्ञापन

Cheapest 125cc bikes: इस समय देश में 125cc  इंजन वाली बाइक्स की डिमांड खूब है। सिम्पल डिजाइन से लेकर स्पोर्टी लुक में आपको मॉडल मिल जाएंगे। 125cc बाइक का यह सेगमेंट उन ग्राहकों को पसंद आता है जो पावर के साथ बेहतर माइलेज की तलाश में रहते हैं। इस सेगमेंट कुछ ऐसी बाइक्स भी हैं जिनका सिंपल डिजाइन फैमिली मैन को पसंद आता है। ऑफिस जाने के लिए ये बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती हैं।  साथ ही साथ इनका Running cost भी कम है और ये आपके बजट में भी फिट रहेंगी।

Honda Shine 125

विज्ञापन
  • इंजन:125cc
  • माइलेज: 55 kmpl (ARAI)
  • कीमत: 83251 रुपये

125cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन काफी पसंद की जाती है। बिक्री के मामले में भी यह हर महीने टॉप पर रहती है। सपने सिंपल डिजाइन की वजह से यह बाइक फैमिली क्लास को काफी पसंद आती है। इसकी सीट सॉफ्ट और लंबी है। परफॉरमेंस के लिए बाइक में लगा 124 cc का SI इंजन लगा है जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है।

ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 55 किलोमीटर का माइलेज निकाल देती है।  बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की कीमत 83251 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Hero Super Splendor

  • इंजन:125cc
  • माइलेज:55-57kmpl (लगभग)
  • कीमत: 86128 रुपये

जो लोग सिंपल और साफ सुथरी बाइक चलाना पसंद करते हैं उनके लिए हीरो की सुपर स्पलेंडर प्लस राईट चॉइस बन सकती है। इसमें बहुत ज्यादा ग्राफिक नहीं मिलते। परफॉरमेंस के लिए बाइक में 124.7ccका इंजन दिया है जो 10.7bhp और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक करीब 55-57km तक की रेंज ऑफर करती है।

विज्ञापन

फीचर्स की बात करें तो जब साइड स्टैंड पर बाइक को पार्क किया है तो यह स्टार्ट नहीं होगी जोकि सेफ्टी के लिए अच्छा फीचर है। इसके फ्रंट टायर में 240mm Disc और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। डेली यूज़ के हिसाब से यह एक अच्छी बाइक है। बाइक की कीमत 86128 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: Ola Electric को झटका! आधी रह गई S1 स्कूटर की बिक्री, पिछले महीने बिकी सिर्फ इतनी यूनिट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola