Ola Electric को झटका! आधी रह गई S1 स्कूटर की बिक्री, पिछले महीने बिकी सिर्फ इतनी यूनिट

Ola S1 Electric Sale: भारत में एक तरफ जहां बजाज चेतक और TVS iQube की बिक्री तेजी से बढ़ रही है वहीं ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।अब इसके पीछे क्या कारण है? आइये जानते हैं…

Ola S1 Air

Ola S1 Electric स्कूटर की बिक्री अब तेजी से गिर रही है। ग्राहकों की उम्मीदों पर कंपनी खरा नहीं उतर पा रही है,लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स से लेकर खराब सर्विस के मामले में ग्राहकों को निराशा हाथ लग रही है। बाजार में अब  बेहतर ऑप्शन आने लगे हैं और ग्राहक दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शिफ्ट हो रहे हैं। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले महीने 13,771 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 30,470 यूनिट्स की बिक्री का रहा था इस बार S1 की 16,699 कम यूनिट्स बिकी, वहीं इसकी YoY सेल में 50.80% गिरी है। आइये जानते हैं बिक्री के मामले में TVS और Bajaj का कैसा प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Bajaj और TVS की बिक्री में ग्रोथ

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछले महीने यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2023 में समान अवधि में यह आंकड़ा 13,008 यूनिट्स की बिक्री पर था, ऐसे में इस बार चेतक की बिक्री में 61.69% का इजाफा देखने को मिला है इतना ही नहीं TVS iQube की बिक्री में भी 78.09 % बढ़ी है, पिछले महीने कंपनी ने IQube की 20,003 यूनिट्स की बिक्री की जबकि साल 2023 में समान अवधि में यह आंकड़ा 11,232 यूनिट्स की बिक्री पर था। 2025 की शुरुआत, पिछले साल के अंतिम महीने के अनुरूप दिखी। दिसंबर, 2024 में बजाज TVS और ओला को पछाड़ कर पहले नंबर पर पहुंच गई।

विज्ञापन

नए मॉडल से उम्मीद

विज्ञापन

जिस तरह Ola इलेक्ट्रिक लगातार स्कूटरो में हल्की क्वालिटी और खराब सर्विस दे रहा है देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि कंपनी लंबी पारी नहीं खेल पाएगी। बेहतर होगा कि क्वालिटी पर फोकस करने की जरूरत है। अपनी बिक्री को बेहतर करने के लिए कंपनी कुछ नए मॉडल इस साल लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ