Fake helmets: एक तरफ जहां लोग महंगे टू-व्हीलर खरीदने में लगे हैं तो वहीं हेलमेट खरीदने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाते और सिर्फ चालान से बचने के लिए सस्ते और नकली हेलमेट खरीद लाते हैं। लेकिन अगर कोई एक्सीडेंट हो जाये तो सिर में गंभीर चोटें भी लग सकती हैं जान भी जा सकती है। खराब क्वालिटी का हेलमेट आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। आइये जानते हैं आखिर कैसे खतरनाक होते हैं ये हेलमेट…
आंखों के लिए बेहद खतरनाक हैं नकली हेलमेट
रोड साइड सस्ते और नकली हेलमेट खूब बिकते हैं जो आपको 300-400 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें बनाने में बहुत ही घटिया और हल्की क्वालिटी का सामान लगाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें लगा वाइजर सबसे ज्यादा खराब होता है जोकि। यह UV सुरक्षित नहीं होता, जिसकी वजह से तेज धूप में आंखों की सुरक्षा नहीं हो पाती।
इतना ही नहीं रात में सामने से आ रहे वाहनों की हाई बीम तेज रोशनी भी सीधा आंखों पर असर डालती है, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कमजोर पड़ जाती है। जबकि अच्छी गुणवत्ता के ओरिजिनल हेलमेट में UV प्रोटेक्शन वाला वाइजर लगा होता है, जो धूप से आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है, साथ ही आपके चेहरे को भी धूप से बचाता है।
हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें
एक अच्छा ISI मार्क हेलमेट आपको 900 रुपये से लेकर 1000 रुपये में मिल जायेगा। जो आपके सिर और आंखों को भी सेफ रखेगा। आप स्टीलबर्ड, स्टड्स, वेगा और रॉयल एनफील्ड के हेलमेट चुन सकते हैं। असली हेलमेट में क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पूरा ध्यान रखा जाता है। क्योंकि एक असली हेलमेट कई सेफ्टी टेस्ट से होकर गुजरता है।
यह भी पढ़ें: अगले दो महीने में आ रही है Bajaj की पहली CNG बाइक, कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines