Air Filter Increase Mileage: बाइक की माइलेज बढ़ाने को लेकर अक्सर कई टिप्स हम देखते आ रहे हैं। माइलेज में बहुत ज्यादा तो नहीं पर हल्का सा फर्क जरूर देखने को मिलता है। लेकिन अब हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जो आपकी बाइक की माइलेज को 15-20km तक बढ़ा सकता है। माइलेज का ये टेस्ट हमने खुद किया है। खराब माइलेज के पीछे तो कई कारण होते हैं और आप सभी जानते हैं भी हैं। आइये जानते कि बस एक छोटा सा काम करके आप माइलेज को बेहतर कर सकते हैं।
एयर फ़िल्टर बदलो माइलेज बढ़ाओ
हर बाइक में एक एयरफ़िल्टर लगा होता है जिसे हर 3000 किलोमीटर पर या तो साफ़ करवाना होता है या फिर चेंज करना होता है। लेकिन अक्सर लोग इस छोटे से पार्ट लो नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि गंदे या खराब एयरफ़िल्टर से न सिर्फ बाइक की परफॉरमेंस खराब होती है बल्कि माइलेज तो बुरी तरह से गिर जाती है।
एक गंदा एयर फिल्टर आपकी बाइक के इंजन में हवा की मात्रा को सीमित करता है, जिसकी वजह से इंजन तक हवा ठीक से पहुंच नहीं पाती और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इंजन को भी काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में यह जरूरी है कि समय पर एयर फ़िल्टर की सफाई जरूर है। जैसे हमारी बॉडी में फेंफडे काम करते हैं, इसलिए फ़िल्टर की रेगुलर जांच होना जरूरी है।
टेस्ट रिपोर्ट
TVS Raider 125 बाइक को 2 साल की पूरे हो गये हैं और बाइक 22,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इससे पहले हर सर्विस में बाइक में लगे एयर फ़िल्टर साफ़ करके वापस लगा दिया था। बाइक बढ़िया चलती थी और माइलेज भी 58-60 kmpl ही निकल कर आती थी। लेकिन इस बार एयरफ़िल्टर को बदल दिया गया और माइलेज में अचानक से 80-81km की माइलेज आने लगी। सर्विस के बाद बाइक करीब 3000 किलोमीटर तक चल चुकी है और माइलेज अभी 80km तक मिल रहा है। इस बारे में जब मैकेनिक से बात हुई तो पता चला कि एयर फ़िल्टर बदलने से माइलेज में बड़ा फर्क आता है।
बाइक का एयर फिल्टर साफ करना आसन है
- सबसे पहले बाइक की सीट को खोलकर कर उसके नीचे लगे एयर फिल्टर को बाहर निकालें।
- इसके बाद एक साफ कपड़े से एयर फिल्टर पर लगी गंदगी झाड़ लें।
- गंदगी को झाड़ने के बाद एयर फिल्टर पर क्लीनर लगाकर शैम्पू या दूसरे किसी घोल को एयर फिल्टर पर लगाकर ब्रश से साफ करें।
- साफ करने के बाद एयर फिल्टर को साफ पानी से धो लें और अच्छी तरह से निचोड़ लें।
- अब एयर फिल्टर को सूखने के लिए रख दें।
- सूखने के बाद एयर फिल्टर को मोटरसाइकिल में उसकी जगह पर फिट कर दें।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से ठीक पहले Mahindra Thar Roxx की कीमत हुई लीक, आज उठेगा पर्दा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
13 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines