SUV चाहिए या Sedan CNG, 8 लाख से कम कीमत पर आती हैं ये गाड़ियां, 28 की माइलेज 

Hyundai Aura में 1197 cc का पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलता है, कार में सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन अवेलेबल है। यह कार छह मोनोटोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Renault Kiger- Hyundai Aura Interior

Renault Kiger- Hyundai Aura Interior

Cars Under 8 lakhs details in hindi: बाजार में किफायती कीमत और हाई माइलेज गाड़ियां डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में 8 लाख से कम कीमत में बाजार में एसयूवी, सेडान और एंट्री लेवल गाड़ियां ऑफर की जा रही हैं। इनमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। यह गाड़ियां छह एयरबैग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आती हैं। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम सड़क पर किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने और हादसे का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। आइए आपको कुछ सस्ती गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Renault Kiger शुरुआती कीमत 7.27 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। यह कार 19 kmpl की हाई माइलेज देती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें छह एयरबैग, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर समेत एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Renault Kiger

विज्ञापन

Renault Kiger के स्मार्ट फीचर्स

  • कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
  • कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 182 mm का है।
  • ड्राइवर आर्मरेस्ट और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है।
  • कार में चार वेरिएंट RXE, RXL, RXT और RXZ ऑफर किए जा रहे हैं।

 

Hyundai Aura कॉम्पैक्ट सेडान कार है, जो शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। यह हाई क्लास कार है, जिसमें आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। बता दें ऑटो ट्रांसमिशन में मैनुअल के मुताबिक लॉन्ग रूट पर कम थकान होती है।

विज्ञापन

Hyundai Aura cng price, Hyundai Aura cng mileage, auto news

Hyundai Aura के फीचर्स के बारे में जानें

  • हाई माइलेज के लिए 5 स्पीड ट्रांसमिशन।
  • यह कार सीएनजी पर 28 km/kg की माइलेज देती है।
  • हुंडई की इस कार में 1197 cc का पावरफुल इंजन है।
  • कार में छह मोनोटोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम हादसों से बचाने में मददगार है।
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा।
  • चार वेरिएंट और टॉप मॉडल पर अलॉय व्हील मिलते हैं।

 

विज्ञापन

Maruti Swift का बेस मॉडल 7.86 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है, इसमें कंपनी 24.8kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। कार में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार 6 वेरिएंट में आती है, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल का फीचर मिलता है।

विज्ञापन

Maruti swift

Maruti swift

विज्ञापन

Maruti  Swift में आते हैं ये फीचर्स

  • प्रोजेक्टर हेड लैम्प्स और मल्टीइन्फोर्मेशन डिस्प्ले।
  • गियर शिफ्ट इंडिकेटर और 6 एयरबैग।
  • पावर और टिल्ट स्टीयरिंग के साथ फ्रंट और रियर में पावर विंडो।
  • ऑटो डाउन पावर विंडो और सेंट्रल लॉक।
  • सेफ्टी के लिए होल होल्ड असिस्ट, जो ढलान पर कार कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आते हैं।

Tata Tigor का बेस मॉडल शुरुआती कीमत 7.75 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। यह कार 1199 cc के हाई पावर इंजन के साथ आती है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है, कंपनी का दावा है कि सीएनजी इंजन 28.06 kg/km की माइलेज देता है। Global NCAP क्रेश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

विज्ञापन

Tata Tigor के फीचर्स के बारे में जानें

  • प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • 15-इंच सिल्वर अलॉय व्हील
  • कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की एडिशन सेफ्टी मिलती है।
  • 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कार में 5 कलर ऑप्शन 170 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
  • कार में 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
  • इसमें XE, XM, XZ, और XZ+ चार वेरिएंट।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ