Heavy Discount on Cars: नई-नई कारें लॉन्च हो रही रही हैं, लेकिन पुराना स्टॉक क्लियर नहीं हो पा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री परेशान है। बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां काफी हैवी डिस्काउंट दे रही हैं। अगस्त महीने में कारों की बिक्री सामान्य रही हैं। मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।
अब कार कंपनियों को फेस्टिव सीजन से उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, भारत में कार डीलर्स के पास कारों की इन्वेंट्री 7 लाख से ज्यादा हो गई है।
ये वो कारें हैं जिनकी बिक्री नहीं हो रही है। FADA के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है लेकिन अब कार बाजार के लिए यह चिंता का विषय है। फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है लेकिन अभी भी कारों की बिक्री लगातार गिर रही है, लोग नई कार खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जिसकी वजह से डीलरों के पास पुराना स्टॉक बढ़ रहा है और हर दिन उन्हें नुकसान हो रहा है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए डीलर्स भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं।
गाड़ियों पर 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
FADA के मुताबिक इस समय डीलर्स के पास 7.30 लाख वाहन खड़े हैं जिनकी 2 महीने की बिक्री के बराबर है। हालांकि SIAM (भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन) के मुताबिक यह आकंड़ा लगभग 4 लाख यूनिट्स कारों का है। पिछले महीने (अगस्त) ज्यादातर कार कंपनियों ने बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है जोकि पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में 9.65 फीसदी कम थी।
इस समय कार कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। टाटा मोटर्स अपनी सफारी, हैरियर और नेक्सॉन पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है । जबकि हुंडई Venue और Exter पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Jeep इंडिया अपने ग्रैंड चेरोकी पर पूरे 12 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है अब इसकी कीमत 68.50 लाख रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 80 लाख 50 हजार रुपये हुआ करती थी।
यह भी पढ़ें: 25km की माइलेज देने वाली ये दो कारें हुईं सस्ती! ग्राहकों की हुई मौज
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
11 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
12 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
14 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
16 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
18 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines