यह काम होने के बाद तुरंत बदल लें अपनी कार का टायर, वरना पड़ेगा पछताना..

car tyre durability

Car Tyre Durability

विज्ञापन

Car Tyre Durability: कार या मोटरसाइकिल के टायर कब बदलने चाहिए? दोपहिया या चार पहिया वाहनों के टायरों की क्या उम्र होती है। वाहनों के टायरों पर लिखे नंबरों से क्या पता चलता है। अकसर इन सब सवालों से हमें कभी न कभी दो चार होना पड़ता है। आइए आपको इस खबर में इस सब के बारे में बताते हैं।

आपके ड्राइविंग पैटर्न का असर

किसी भी वाहन चाहे वह मोटरसाइकिल हो या फिर कार उसके टायर की उम्र राइडर के ड्राइविंग पैटर्न और वाहन डेली कितना किलोमीटर चलता है इस पर डिपेंड करता है। टायर समय से नहीं बदलने पर इसका असर इंजन पर पड़ने लगता है। टायर खराब होने पर पंचर होने, जानलेवा सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।

Advertisment
car tyre durability

car tyre durability

आग भी लग जाती है

खराब टायर होने पर इंजन पर अधिक प्रेशर पड़ता है। सड़क पर टायर के बीच घर्षण अधिक होता है। इससे इंजन के पार्ट्स धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। सड़क पर चलते हुए टायर फटने और उसमें आग लगने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में टायर जब घिसने लगे। जब टायर बार-बार पंचर होने लगे तो समझ जाएं उसे बदलने का समय हो गया है।

car tyre durability

car tyre durability

विज्ञापन

यह हैं मानक

जानकारी के मुताबिक किसी टायर की औसत ड्यूरेशन 30 हजार से 50 हजार किलोमीटर तक होती है। इसके अलावा नया टायर समतल नहीं होता है उसमें कुछ खांचे बने होते हैं। इन खांचों के बीच की जगह को Tread wear indicator कहते हैं। नए टायर की गहराई 8 mm होती है।

नंबर से यह पता चलता है

टायर की गहराई कम होकर जब 1.6 mm या इससे कम हो जाए तो समझ जाएं की टायर को बदलने में ही समझदारी है। टायर तकरीबन 80 फीसदी तक घिस चुका है। इसके अलावा टायरों पर लिखे नंबर उसकी टाॅप स्पीड, टायर का मॉडल बताती है। जैसे Y लिखा हो तो मतलब है कि कार की टॉप स्पीड 300 kmph की है।

विज्ञापन

अल्फाबेट        टॉप स्पीड 

F-       80 kmph
G-      90 kmph
V-      240 kmph
W-     270 kmph
Y-      300 kmph
(Y)-    300+ kmph
L-     120 kmph
M-    130 kmph
N-    140 kmph
P-    150 kmph
J-    100 kmph
K-    110 kmph
T-    190 kmph
U-    200 kmph
H-    210 kmph
Q-    160 kmph
R-    170 kmph
S-    180 kmph

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ