Car Tips and Tricks: यदि आप अपनी पुरानी कार को चमचमाते हुए देखना चाहते हैं तो यहां जानें कैसे?
Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Edited By Narendra Kumar (Nikunj)

Car Tips and Tricks: नई कार खरीदने पर हम बहुत खुश होते है, पर धीरे-धीरे समय के साथ जब आपकी गाड़ी पुराने होने लगती है तो सब कुछ फीका दिखने लगता है, यहां तक कि कार का पेंट भी फीका पड़ने लग जाता है। अगर पुरानी कार को आप नई जैसा फिर से देखना चाहते हैं तो आज की रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी गाड़ी के पेंट का रख-रखाव अच्छे से कर सकते हो। यहां जानें ये विशेष बातें
1. पार्किंग की छत होनी चाहिए
सबसे पहले आपको ये ध्यान रखना है कि जहां कहीं भी आप अपना वाहन पार्क करें तो उस जगह पर सीधे धूप आपके वाहन पर ना आए। क्योंकि याद रखें कि वाहन का पेंट सूरज की UV (अल्ट्रा वायलेट) किरणों से क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसलिए आप के लिए बेहतर यही होगा कि आप कार को अंडरग्राउंड पार्किंग या छत वाली पार्किंग में पार्क करें।
और पढ़िए – Hyundai Venue N Line: हुंडई की वेन्यू एन लाइन इस तारीख को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
2. कार कवर का प्रयोग करें
कार कवर आपकी गाड़ी को धूल, मिट्टी और मोइस्चर से बचाती हैं। अपनी गाड़ी को नया रखने के लिए, फिर थोड़ी देर हो या ज्यादा देर के लिए। जब भी खड़ा करें कवर लगा दे। कार के कवर को एक विशेष सामग्री से बनाया हुआ होता है, जो न केवल इसे गंदा होने से बचाता है, बल्कि पेंट की भी सुरक्षा करता है।
3. समय-समय पर धोने की आवश्यकता
जब भी आप गाड़ी को बाहर ले जाते है, इससे कार गंदी हो जाती है। बाहर का गंद केवल गाड़ी के पहियों पर ही नहीं इसके पेंट पर भी जम जाता है। इसलिए अपनी कार को आपको समय-समय पर धोकर साफ रखना होगा। कार को धोने के बाद आप इसको अच्छे से पोंछना भी चाहिए।
4. वैक्सिंग और पॉलिशिंग
कार पर वैक्सिंग या पॉलिशिंग की जा सकती है। इसके लिए आप अच्छी quality का वैक्स लें और किसी भरोसेमंद स्टोर से वैक्सिंग करवाएं। यह वैक्स यूवी किरणों को वाहन की सतह तक पहुंचने से रोकता है।
5. सेरेमिक / टेफ्लॉन कोटिंग
आप अगर अपनी गाड़ी को अगर पेंट को नुकसान से बचाना चाहते हैं तो आपको उस पर सेरेमिक/टेफ्लॉन कोटिंग का उपयोग करना चाहिए। इस कोटिंग से फायदा ये होता है कि ये पेंट पर गंदगी चिपकने नहीं देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: