हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गाड़ियों में लगने वाले सेफ्टी रडार पर सरकार बड़ा फैसला, सस्ती कारों में भी मिलेगी यह हाईटेक तकनीक

अब आपकी कार खतरे को पहले ही पहचान लेगी! सरकार के नए फैसले के बाद स्मार्ट रडार तकनीक का रास्ता आसान हो गया है, जिससे आने वाले समय में सस्ती गाड़ियों में भी एडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. आखिर क्या है यह रडार सिस्टम और इससे आम लोगों को क्या फायदा होगा, जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन
सरकार के नए फैसले के बाद सस्ती गाड़ियों में भी मिल सकती है यह हाईटेक सेफ्टी तकनीक. (AI Generated Image)

Car Radar License Rule: आज की मॉर्डन कारें सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का साधन नहीं रह गई हैं, बल्कि वे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो चुकी हैं. कल्पना कीजिए कि आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं और अचानक सामने वाली गाड़ी ब्रेक लगा देती है. ऐसे में आपकी कार खुद खतरे को पहचानकर समय रहते ब्रेक लगा दे और बड़ा हादसा टल जाए. यह सब संभव होता है गाड़ी में लगे खास रडार सिस्टम की मदद से. अब सरकार ने इसी तकनीक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे आने वाले समय में यह फीचर ज्यादा से ज्यादा वाहनों तक पहुंच सकता है.

गाड़ियों में लगने वाले रडार पर बड़ा फैसला

दूरसंचार विभाग (DoT) ने 11 जून 2026 को एक नया नियम जारी किया है. इसके तहत वाहनों में इस्तेमाल होने वाले रडार सिस्टम के लिए अब किसी प्रकार के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी. पहले इस तरह के रडार वायरलेस उपकरणों की श्रेणी में आते थे, इसलिए इनके इस्तेमाल और बिक्री पर लाइसेंस संबंधी नियम लागू होते थे. नए फैसले के बाद अब इन्हें लगाना, रखना और बेचना आसान हो जाएगा. यह नियम कार, बस, ट्रक, बाइक, स्कूटर और यहां तक कि ट्रेनों पर भी लागू होगा.

आखिर यह रडार करता क्या है?

नई पीढ़ी की गाड़ियों में मिलने वाले कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसी रडार तकनीक पर आधारित होते हैं. यह सिस्टम लगातार सड़क और आसपास मौजूद वाहनों पर नजर रखता है. इसकी मदद से टक्कर की आशंका होने पर ड्राइवर को पहले से चेतावनी मिलती है, जरूरत पड़ने पर वाहन खुद ब्रेक लगा सकता है, ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद गाड़ियों की जानकारी देता है और हाईवे पर स्पीड को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है. आसान शब्दों में कहें तो यह रडार ड्राइवर की एक अतिरिक्त आंख की तरह काम करता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पेट्रोल में बढ़ रहा इथेनॉल का डोज! E22, E25, E30 फ्यूल से माइलेज गिरेगा या होगा फायदा? जानिए सबकुछ

सरकार ने क्यों हटाई लाइसेंस की बाध्यता?

अब तक लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं की वजह से वाहन कंपनियों के लिए इस तकनीक को भारत में लाना अपेक्षाकृत महंगा और जटिल था. यही कारण था कि ऐसे फीचर्स ज्यादातर प्रीमियम और महंगी गाड़ियों तक सीमित थे. सरकार का मानना है कि लाइसेंस की शर्त हटाने से इस तकनीक को अपनाना आसान होगा और वाहन निर्माता इसे ज्यादा मॉडलों में उपलब्ध करा सकेंगे.

विज्ञापन

आम ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा?

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा वाहन खरीदारों को मिल सकता है. जब कंपनियों के लिए रडार आधारित सेफ्टी फीचर्स लगाना आसान और कम खर्चीला होगा, तो आने वाले समय में बजट कारों और दोपहिया वाहनों में भी ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की संख्या कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि वाहन पहले से खतरे को पहचानकर ड्राइवर को सतर्क कर सकेगा.

सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं

हालांकि सरकार ने लाइसेंस से छूट दी है, लेकिन इसके साथ कुछ नियम भी तय किए हैं. रडार सिस्टम को निर्धारित तकनीकी दायरे में ही काम करना होगा. अगर किसी उपकरण से दूसरे वायरलेस सिस्टम में रुकावट पैदा होती है, तो सरकार उसकी पावर कम करने या उसे हटाने का निर्देश दे सकती है. इसके अलावा कंपनियों को अपने उपकरणों के लिए सरकारी पोर्टल पर जरूरी मंजूरी भी प्राप्त करनी होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 1 जुलाई से महंगी होंगी Tata की कारें, जानें किन मॉडल की बढ़ेगी कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola