हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार पार्क करते समय पहिए सीधे रखें या मोड़कर? जानें कैसे छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

क्या पार्किंग के दौरान पहियों को मोड़कर छोड़ना सही है? जानिए सीधी सड़क और ढलान पर कार के पहियों की सही पोजिशन, साथ ही इसका स्टीयरिंग, टायर और अलाइनमेंट पर पड़ने वाला असर.

विज्ञापन
कार पार्क करते समय पहिए सीधे रखें या मोड़कर? (Image Credit-AI)

कार चलाते समय हम ब्रेक, सीट बेल्ट और स्पीड जैसी कई चीजों का ध्यान रखते हैं, लेकिन कार पार्क करते वक्त एक छोटी सी बात अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. यह बात है कार के आगे वाले पहियों की दिशा. ज्यादातर लोग कार रोककर जैसे पहिए होते हैं वैसे ही छोड़ देते हैं, लेकिन क्या हर जगह ऐसा करना सही है? सीधी सड़क पार्किंग एरिया और ढलान पर कार खड़ी करते समय पहियों कि दिशा अलग होनी चाहिए. सही तरीके से पहिए रखने से कार को संभालना आसान रहता है और कुछ स्थितियों में सुरक्षा बढ़ जाती है.

सीधी सड़क पर पहिए सीधे रखना बेहतर

अगर कार को किसी सीधी और समतल सड़क या सामान्य पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं तो आगे के पहियों को सीधा रखना बेहतर होता है. खासतौर पर कार के पहियों को पूरी तरह एक तरफ मोडकर पार्क करने से बचना चाहिए. इससे कार की स्थिति सीधी रहती है और जरूरत पड़ने पर उसे आगे या पीछे करना भी आसान होता है.

पहिए मोड़कर पार्क करने से क्या नुकसान?

पुरानी गाड़ियों या हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग वाली कारों में पहियों को पूरी तरह मोड़कर छोड़ने पर स्टीयरिंग सिस्टम के अंदर दबाव बना रह सकता है. अगर कार लंबे समय तक इसी स्थिति में खड़ी रहे त स्टीयरिंग पंप की सील और रबर के हिस्सों पर असर पड़ सकता है. समय के साथ इससे इनके खराब होने य तेल लीक होने जैसी समस्या सामने आ सकती है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग में भी रखें ध्यान

आजकल कई कारों में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग यानी EPS दिया जाता है. इसमें भी कार को बार-बार पहिए पूरी तरह मोड़कर पार्क करने की आदत अच्छी नहीं मानी जाती. ऐसा करने से स्टीयरिंग मोटर और उससे जुड़े दूसर हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इसलिए सामान्य पार्किंग में पहियों को सीधा रखना एक बेहतर आदत है.

सीधे पहियों से कार को खिसकाना आसान

पार्किंग में पहिए सीधे रखने का एक फायदा ये भी है कि जरूरत पड़ने पर कार को थोड़ा आगे या पीछे करना आसान रहता है. खासकर भीड़ वाली पार्किंग में कई बार दूसरी कार निकालने के लिए अपनी गाड़ी को थोड़ा खिसकाना पड़ता है. ऐसे में सीधे पहियों के साथ कार को संभालना आसान रहता है. वहीं पहिए मुड़े होने पर कार ज्यादा जगह घेर सकती है और आसपास खड़ी गाड़ियों के लिे परेशानी पैदा हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- कार में बाहर से CNG किट लगवाना कितना सही? जानें फायदे, नुकसान और इसके जरूरी नियम

मुड़े पहियों का असर अलाइनमेंट पर

अगर कार को लगातार मुडे हुए पहियों के साथ पार्क करने की आदत है तो लंबे समय में स्टीयरिंग से जुड़े कुछ हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इसका असर व्हील अलाइनमेंट पर भी देखने को मिल सकता है. अलाइनमेंट खराब होने पर टायर एक तरफ से ज्यादा घिस सकते हैं. इसके अलावा गाड़ी चलाते समय कार का एक ओर खिंचना जैसी समस्या भी आ सकती है.

विज्ञापन

ढलान पर कैसे पार्क करें कार?

ढलान वाली जगह पर कार पार्क करते समय पहियों को सीधा रखने के बजाय सही दिशा में मोड़ना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. अगर कार चढ़ाई या उतरने के लिए खड़ी है और किसी वजह से पार्किंग ब्रेक काम नहीं करता, तो मुडे़ हुए पहिए कार को सीधे सड़क की ओर जाने से रोकने में मदद कर सकते हैं.

चढ़ाते और उतरते समय पर ऐसे रखें पहिए

चढ़ाई पर कार पार्क कते समय पहियों को फुटपाथ या सड़क के किनारे की ओर मोड़ना चाहिए. वहीं उतराई की स्थिति में भी पहियों को सड़क के किनारें की दिशा में रखना सुरक्षित तरीका माना जाता है. इसका मकसद यह होता है कि अगर कार अपने आप आगे या पीछे खिसके तो वह सीधे सड़क की ओर न जाए.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- एक दिन में कितनी बार कट सकता है ट्रैफिक चालान, क्या एक बार Challan कटा तो दोबारा नहीं कटेगा? जान लें नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola