नई कार खरीदना हर किसी के लिए खास होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इंजन माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी जैसी चीजों पर पूरा ध्यान देते दैं, लेकिन कार के साथ मिलने वाली एसेसरीज को अक्सर बिना जांचे ही स्वीकार कर लेते हैं. कई बार ग्राहकों को ओरिजिनल के नाम पर लोकर या आफ्टरमार्केट एसेसरीज देदी जाती है, जिनकी क्वालिटी और सुरक्षा दोनों भरोसेमंद नहीं होती. इसलिए नई कार की डिलीवरी लेते समय कुछ आसान बातों की जांच करके ये पता लगा सकते हैं कि आपकी कार में लगी एसेसेरीज असली हैं या नहीं
पैकेजिंग, लोगो और QR कोड जरूर देखें
ओरिजिनल एसेसरीज की पहचान सबसे अच्छे से उनकी पैकेजिंग से होती है. कंपनी की असली पैकिंग पर ब्रांड का लोगो, पार्ट नंबर, मैन्यूफैक्चरिंग डेट और दूसरी जरूरी डिटेल्स साफ प्रिंट होती है. अगर प्रिटिंग धुंधली हो, स्पेलिंग मिस्टेक हो या पैकेजिंग खराब दिखाई दे, तो सतर्क हो जाना चाहिए. इसके अलावा बॉक्स पर मौजूद QR या बारकोड को स्कैन करके भी प्रोडक्ट की जानकारी या उसकी प्रामाणिकता की जांच की जा सकती है.
पार्ट नंबर और GST बिल का मिलान करें
सिर्फ डीलर की बात पर भरोसा करने के बजाय एसेसरी का पक्का GST बिल जरूर लें. बिल में हर एसेसरी का नाम और उसका पार्ट नंबर साफ लिखा होना चाहिए. इसके बाद उस पार्ट नंबर को कार बनाने वाली कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मिल लें. इससे यह पता चल जाएगा कि लगाया गया पार्ट वास्तव में कंपनी का ओरिजिनल प्रोडक्ट है या नहीं.
ये भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! महंगी हुईं ये पॉपुलर गाड़ियां, जानिए कितने बढ़े दाम
कंपनी की वारंटी की जानकारी लें
अगर एसेसरी ओरिजिनल है तो उस पर कंपनी की ओर से वारंटी भी मिलती है. इसलिए कार लेते समय ये जरूर पूछें कि संबंधित एसेसरी पर कंपनी की वांरटी लागू है या नहीं. वारंटी मिलने से फ्यूचर में किसी खराबी की स्थिति में क्लेम करना आसान हो जाता है.
फिटिंग और फिनिशिंग पर ध्यान दें
ओरिजनल एसेसरीज हमेसा कार के मॉडल के मुताबिक तैयार की जाती हैं इसलिए उकी फिटिंग बिल्कुल सटीक होती है इसमें कहीं भी ढीलापन या गैप नहीं दिखाई देता वहीं लोकर या नकली एसेसरीज में प्लास्टिक की क्वालिटी कमजोर हो सकती है, इनका वजन हल्का लग सकता है और रंग या फिनिशिंग में भी अंतर साफ नजर आता है. इसलिए फिटमेंट और बिल्ड क्वालिटी को ध्यान से जरूर चेक करें.
वारंटी कार्ड और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें
एसेसरी के साथ मिलने वाले वारंटी कार्ड, इंस्टॉलेशन गाइड और दूसरे जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें. भविष्य में अगर किसी तरह की परेशनी आती है तो ये दस्तावेज वांरटी क्लेम करने में काम आएंगे. अगर डीलर किसी एसेसरी को ओरिजिनल बता रहा है तो उससे इस बात की लिखिल में पुष्टि लेलें.
हमेशा अधिकृत डीलरशिप से ही खरीदें
अगर आप कार के लिए अलग से कोई एसेसरी खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें कि उसे हमेशा अधिकृत डीलरशिप से ही खरीदें. खरीदारी के दौरान मिलने वाला बिल, ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट और कंपनी के सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें. इससे भविष्य में किसी विवाद या वारंटी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल भरवाने के बाद भी जल्दी खाली हो जाती है टंकी? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines