Car Mileage Tips: अगर आपकी कार पहले के मुकाबले अचानक कम माइलेज देने लगी है, तो बार पेट्रोल इसकी वजह नहीं हो सकता. कई बार आपकी छोटी-छोटी लापरवाही भी ईंधन की खपत को बढ़ा देती है. टाइम-टाइम पर कार की देखभाल करने से इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और माइलेज कम हो सकता है.अगर आपकी गाड़ी का भी एवरेज कम हो गया है तो सबसे पहले इन जरूरी चीजों को चेक करें.
टायर प्रेशर जरूर चेक करें
कार के माइलेज पर टायरों पर सीधा असर पड़ता है. अगर टायरों में हवा कम होती है, तो सड़क के साथ उनका घर्षण बढ़ जाता है. ऐसे में इंजन को गाड़ी चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ती है. इसलिए समय-समय पर सभी टायरों का एयर प्रेशर जांचते रहें.
एयर फिल्टर की सफाई भी है जरूरी
एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसमें धूल और गंदग जमा हो जाती है. जिससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है. जब इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती तो ईंधन और हवा का सही मिक्स नहीं बन पाता और कार ज्यादा पेट्रोल पीने लगती है. इसलिए फिल्टर साफ करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- पहले सफेद होते थे गाड़ियों के टायर! फिर क्यों हमेशा के लिए हो गए काले? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
स्पार्क प्लग की हालत पर रखें नजर
पेट्रोल इंजन वाली कारों में स्पार्क प्लग बेहद जरूरी पार्ट होता है. अगर ये पुराना या खराब हो जाए, तो ईंधन सही तरीके से नहीं जलता. इसका असर इंजन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी पड़ता है.अगर स्पार्क प्लग में समस्या दिखे, तो उसे साफ करवाएं या जरूरत होने पर बदलवा लें.
ज्यादा वजन और AC का इस्तेमाल भी बढ़ाता है खर्च
अगर कार की डिक्की में हमेशा जरूरत से ज्यादा सामान रखा रहता है, तो इसका सीधा असर माइलेज पर पड़ सकता है. ज्यादा वजह के कारण इंजन को ज्याद मेहनत करनी पड़ती है. इसके अलावा लगातार लंबे समय तक एसी चलाने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है.
इंजन ऑयल की क्वालिटी का रखें ध्यान
इंजन ऑयल इंज के सभी हिस्सों को स्मूथ तरीके से काम करने में मदद करता है. अगर ऑयल पुरान हो जाए या उसकी क्वालिटी खराब हो इंजन में फ्रिक्शन होता है और इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से माइलेज कम हो सकता है. इसलिए कंपनी की सलाह के अनुसार सही समय पर अच्छा इंजन ऑयल बदलवाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- नई बाइक लेने जा रहे हैं? इन 5 फीचर्स को किया नजरअंदाज तो हो सकता है नुकसान
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
21 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines