बारिश में कई बार सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि कार कार बीच रास्ते में ही बंद हो जाती है. ऐसे मेंं घबराकर लोग बार-बार कार स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं लेकि ये उनकी सबसे बड़ी गलती होती है. ऐसे में अगर आपकी काकर पानी के बीच बंद हो जाए तो कुछ जरूरी सावधानियां अपना कर आप इंजन और दूसरे महंगे पार्ट्स को नुकसान से बचा सकते हैं.
कार को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें
अगर पानी में जाने पर कार बंद हो गई है तो सबसे पहले उसे दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल नकरें. ऐसा करने पर पानी एयर फिल्टर या एग्जॉस्ट के रास्ते इंजन के अंदर पहुंच सकता है. इससे इंज हाइड्रोलॉक हो सकता है, जिसके रिपेयरिंग में मोटा खर्च आता है.
तत्काल बंद कर दें इग्निशन
कार बंद होते ही इग्निशन ऑफ कर दें और चाबी निकाल लें. इससे कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सेंसर और दूसरे जरूरी पार्ट्स को शॉर्ट सर्किट से बचाने में मदद मिलती है. अगर पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा हो, तो समय रहते खिड़किया खोल लों ताकि जरुरत पड़ने पर आसानी से बाहर निकला जा सके.
कार को सुरक्षित जगह तक पहुंचाएं
अगर पानी का बहाव ज्यादा तेज नहीं है और हालात सुरक्षित हैं तो कार को न्यूट्रल गियर में डालकर धीरे-धीरे धक्का देकर कम पानी वाली जगह तक ले जाया जा सकता है. इसके बाद किसी मैकेनिक से गाड़ी पूरी चेकिंग करवाएं.
ये भी पढ़ें- EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
टो ट्रक और इंश्योरेंस की मदद लें
अगर कार पानी से बाहर नहीं निकल पा रही है तो उसे जबरदस्ती चलान की कोशिश न करें. ऐसे में टो ट्रक बुलाना सबसे सही ऑप्शन है. साथ ही अपनी इंश्योरेंस कंपनी को भी इसक जानकारी देदें. कार की चेकिंग पूरी होने तक कार की चेकिंग पूरी होने तक इंजन को स्टार्ट करने की गलती न करें.
इंजन में पानी पहुंच है या नहीं कैसे पहचानें
अगर इंजन ऑयल की डिपस्टिक निकालने पर उसमें पानी की बूंदे या सफेद झाग दिखाई दे तो यह संकेत हो सकता है इंजन के अंदर पानी पहुंच गया है. ऐसी स्थिति में पहले मैकेनिक से स्पार्क प्लग या इंजेक्टर की जांच करवाएं. इंजन से पानी पूरी तरह निकलने के बाद ही कार को दोबारा स्टार्ट करें.
थोड़ी सावधानी बचा सकती है बड़ा खर्च
बारिश में पानी भरी सड़क से गुजरते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. अगर कार पानी में बंद हो जाए तो जल्दबाजी या घबराहट में कोई कदम न आएं. सही समय पर सही फैसला लेने से न सिर्फ आपकी कार सुरक्षित रहेगी बल्कि महंगी मरम्मत के खर्च से भी बचा जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- Hero ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में मिलेगी 128KM की रेंज, जान लें कीमत
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
8 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
10 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
12 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
13 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
15 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines