बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? घबराएं नहीं, ध्यान रखें ये 5 सबसे जरूरी बातें

बारिश में अगर आपकी कार अचानक पानी के बीच बंद हो जाए तो ऐसी स्थिति में घबराकर कोई फैसला लेने की बजाय इन बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है.

car in heavy rain

पानी में बंद हुई कार तो क्या करना चाहिए. (Photo-AI)

बारिश में कई बार सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि कार कार बीच रास्ते में ही बंद हो जाती है. ऐसे मेंं घबराकर लोग बार-बार कार स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं लेकि ये उनकी सबसे बड़ी गलती होती है. ऐसे में अगर आपकी काकर पानी के बीच बंद हो जाए तो कुछ जरूरी सावधानियां अपना कर आप इंजन और दूसरे महंगे पार्ट्स को नुकसान से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

कार को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें

अगर पानी में जाने पर कार बंद हो गई है तो सबसे पहले उसे दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल नकरें. ऐसा करने पर पानी एयर फिल्टर या एग्जॉस्ट के रास्ते इंजन के अंदर पहुंच सकता है. इससे इंज हाइड्रोलॉक हो सकता है, जिसके रिपेयरिंग में मोटा खर्च आता है.

विज्ञापन

तत्काल बंद कर दें इग्निशन

कार बंद होते ही इग्निशन ऑफ कर दें और चाबी निकाल लें. इससे कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सेंसर और दूसरे जरूरी पार्ट्स को शॉर्ट सर्किट से बचाने में मदद मिलती है. अगर पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा हो, तो समय रहते खिड़किया खोल लों ताकि जरुरत पड़ने पर आसानी से बाहर निकला जा सके.

कार को सुरक्षित जगह तक पहुंचाएं

अगर पानी का बहाव ज्यादा तेज नहीं है और हालात सुरक्षित हैं तो कार को न्यूट्रल गियर में डालकर धीरे-धीरे धक्का देकर कम पानी वाली जगह तक ले जाया जा सकता है. इसके बाद किसी मैकेनिक से गाड़ी पूरी चेकिंग करवाएं.

विज्ञापन

टो ट्रक और इंश्योरेंस की मदद लें

अगर कार पानी से बाहर नहीं निकल पा रही है तो उसे जबरदस्ती चलान की कोशिश न करें. ऐसे में टो ट्रक बुलाना सबसे सही ऑप्शन है. साथ ही अपनी इंश्योरेंस कंपनी को भी इसक जानकारी देदें. कार की चेकिंग पूरी होने तक कार की चेकिंग पूरी होने तक इंजन को स्टार्ट करने की गलती न करें.

विज्ञापन

इंजन में पानी पहुंच है या नहीं कैसे पहचानें

अगर इंजन ऑयल की डिपस्टिक निकालने पर उसमें पानी की बूंदे या सफेद झाग दिखाई दे तो यह संकेत हो सकता है इंजन के अंदर पानी पहुंच गया है. ऐसी स्थिति में पहले मैकेनिक से स्पार्क प्लग या इंजेक्टर की जांच करवाएं. इंजन से पानी पूरी तरह निकलने के बाद ही कार को दोबारा स्टार्ट करें.

थोड़ी सावधानी बचा सकती है बड़ा खर्च

बारिश में पानी भरी सड़क से गुजरते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. अगर कार पानी में बंद हो जाए तो जल्दबाजी या घबराहट में कोई कदम न आएं. सही समय पर सही फैसला लेने से न सिर्फ आपकी कार सुरक्षित रहेगी बल्कि महंगी मरम्मत के खर्च से भी बचा जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ