Car Discount Offer January 2024: क्या आप भी काफी समय से एक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आज हम आपके लिए 3 ऐसी गाड़ियां लेकर आये हैं जिन पर जनवरी ऑफर के तहत जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। कुछ Cars पर तो 75 हजार रुपये तक छूट मिल रही है। इसमें हमने Citroen C3 से लेकर ALTO K10 और Hyundai Grand i10 Nios को रखा है। यह गाड़ियां सस्ते में कई धांसू फीचर ऑफर करती हैं। चलिए सभी डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ALTO K10
सबसे पहले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो इसमें हमने ALTO K10 को शामिल किया है। कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक इफेक्टिव कंज्यूमर ऑफर और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। साथ ही इस कार पर स्पेशल इंस्टीट्यूशनल सेल्स ऑफर के तहत एक्स्ट्रा 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद आप कार पर लगभग 49,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसका प्राइस इस वक्त 3.99 से 5.96 लाख रुपये है।
वीडियो से देखें ALTO K10 का फुल रिव्यू
Key Features
कार में 24 kmpl का माइलेज मिल रहा है।
कार का ट्रांसमिशन टाइप मैन्युअल है।
कार का इंजन डिस्प्लेसमेंट 998 cc का है।
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
Citroen C3
Citroen C3 के बेस मॉडल की कीमत 6.16 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.08 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक जाती है। इस कार पर इस वक्त सबसे ज्यादा यानी 75,000 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। कार में आपको 19.3 kmpl तक का माइलेज मिलने वाला है। इसका इंजन 1198 से 1199 cc का है। यह कार भी मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।
वीडियो से देखें Citroen C3 का फुल रिव्यू
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios पर भी इस वक्त 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें 10 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का Exchange Bonus मिल रहा है। जिसके बाद आप इस कार को सिर्फ 6.63 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें आपको एक 1197 cc का इंजन मिलने वाला है। साथ ही इसमें आपको पेट्रोल और CNG का भी ऑप्शन मिलता है। कार Manual और Automatic दोनों ट्रांसमिशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
56 mins agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
5 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
23 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines