Car Cleaning Gadgets: जिनके पास अपनी खुद की कार होती है, वो लोग खुद से ज्यादा अपनी कार का ख्याल रखते हैं। बच्चों को इधर-उधर घुमाने, काम पर जाने और अन्य कामकाज निपटाने के बीच, ऐसा लगने लगता है कि आप अपने लिविंग रूम से ज्यादा अपनी कार में हैं, लेकिन किसी भी रहने की जगह की तरह, आपकी कार को भी सफाई की उतनी ही जरूरत होती है जितनी आपके घर को।
कार में कुछ ऐसी छोटी जगहें होती है जिसकी सफाई करने थोड़ा मुश्किल लगता है। आज हम आपकी इस परेशानी को सॉल्व करने के लिए कुछ अफोर्डेबल कार एक्सेसरीज लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप कार के सबसे छोटे हिस्से को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन एक्सेसरीज के बारे में।
ये भी पढ़ें :- Winter Car Tips: सर्दियों में कार स्टार्ट करने में आती है दिक्कत! जान लें ये जरूरी कार टिप्स
Soft-Bristled Scrub Brush
ये ब्रश आपकी कार के उन हिस्सों को साफ करने में मदद करेगा, जहां आपका हाथ नहीं पहुंच सकता। ये ब्रश नॉन-स्लिप डिज़ाइन के साथ आता है। इसे यूज करना काफी आसान है। इसमें एक हैंगिंग रिंग भी दिया गया है जिससे आप इसे यूज करने के बाद कहीं भी टांग सकते हैं। (Car Cleaning Gadgets) ये प्रोडक्ट न सिर्फ कार की सफाई बल्कि रसोई या बाथरूम की सफाई में भी काम आ सकता है। इसे आप 300 रुपये से कम कीमत में किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं।
Mini Vacuum Cleaner
आप कार की मेट की सफाई के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का यूज कर लेते हैं फिर भी कई न कई गंदगी रह ही जाती है, ऐसे में ये मिनी वैक्यूम क्लीनर आपके काफी काम आ सकता है। यह प्लास्टिक का होता है और इसे यूज करना काफी आसान है। इसे आप सिर्फ 150 रुपये में खरीद सकते हैं।
Mini Car Trash Bin
जब हम रोजमर्रा के जीवन में या खासकर ट्रेवल के टाइम काफी कुछ कार में बैठकर कहते हैं ऐसे में उसका रेपर हम ऐसे ही कार में कही साइड में रख देते हैं या बाहर फेंक देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी कार में मिनी कार ट्रैश बिन (Car Cleaning Gadgets) अटैच कर सकते हैं जिससे ये प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है। ये आपको 200 रुपये से कम कीमत में किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से मिल सकता है। आप इसे किसी भी ऑफलाइन मार्केट से भी खरीद सकते हैं।
Ac Vents Cleaning Brush Soft Duster
सर्दी हो या गर्मियों कार का AC हर मौसम में यूज किया जाता है। सर्दियों में गर्म हवा के लिए और गर्मियों में ठंडी हवा के लिए। ऐसे में कार के AC में भी काफी धूल मिट्टी जम जाती है जिसे आसानी से साफ़ नहीं किया जा सकता। इसके लिए Ac Vents Cleaning Brush Soft Duster काफी अच्छी चीज है। इस प्रोडक्ट से आप आसानी से अपने AC को बाहर से साफ कर सकते हैं। ये आपको ऑनलाइन 1300 रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा।
Dust Gel Cleaner Car Gelly
एक कार में सबसे ज्यादा यूज सीट का किया जाता है अगर वो ही साफ न हो तो कार में बैठने का भी मन नहीं करता। ऐसे ये डस्ट जेल क्लीनर कार गेली आपके काफी काम आ सकती है इससे चुटकियों में आप अपने कार की सीट्स और किसी भी पैनल को आसानी से क्लीन कर सकते हैं। ये प्रोडक्ट आपको 300 रुपये से काम कीमत में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
21 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines