चलती कार में फंस जाए Central Lock,  कैसे करें बचाव?  

Car central lock not working in hindi: सेंट्रल लॉक सिस्टम में उसका रिमोट कार के इंजन में लगी बैटरी से चलता है।

Car central locki, auto news, car news

symbolic photo (Credit-google)

विज्ञापन

Car central lock not working how to get out from car tips in hindi: अकसर कार का सेंट्रल लॉक काम न करने की परेशानी होती है। जब हम कार के अंदर बैठे हों तो ऐसे में दम घुटने या अन्य हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। शनिवार आधी रात के बाद बरेली के भोजीपुरा में एक कार डंपर से टकराई और फिर उसका सेंट्रल लॉक जाम होने से कार में अंदर बैठे आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। इस खबर में आपको बताते हैं कि अगर कभी आप कार के अंदर हैं और रिमोट से चलने वाला यह सेंट्रल लॉक काम न करे या फंस जाए तो आप क्या कर सकते हैं?

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें अंदर से कार डोर कैसे खोलें 

Advertisment

 

सेंट्रल लॉक बैटरी से होता है कनेक्ट

ग्रेटर नोएडा कार प्वांइट में काम करने वाले मैनेजर सद्दाम के मुताबिक सेंट्रल लॉक सिस्टम में उसका रिमोट कार के इंजन में लगी बैटरी से चलता है। हादसे के दौरान अचानक कार को तेज झटका लगने से बैटरी काम करना बंद कर देती है। इसके अलावा कार में आग लगने की स्थिति में भी बैटरी काम नहीं करती या उसका कनेक्शन सेंट्रल लॉक से नहीं होता है। इस स्थिति में सेंट्रल लॉक जाम हो जाता है और काम करना बंद कर देता है।

विज्ञापन

सीट बेल्ट के हुक का प्रयोग करें

कार एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप कार के अंदर हैं, सेंट्रल लॉक काम नहीं कर रहा है तो बाहर निकलने के लिए अपनी सीट बेल्ट के हुक का प्रयोग करें। हुक को कार के शीशे के किनारे की तरफ जोर-जोर से मारना शुरू करें। खिड़की का शीशा बीच के मुकाबले किनारों से कमजोर होता है। ऐसे में किनारों से उसके टूटने के चांस अधिक होते हैं। कार में अगर को ऐसी कोई नुकीली जैचे पेचकस आदि हो तो उसे खिड़की के शीशे के कोनों में डालकर फंसा दें।

हेडरेस्ट को निकालकर शीशा तोड़ें

कई कार में लोग अपनी कार में सुरक्षा के लिए गियर लॉक भी लगवाते हैं ऐसी स्थिति में लॉक का हुक भी शीशा तोड़ने के काम आता है। आगे और पिछले शीशे का किनारों का हिस्सा बीच के मुकाबले अधिक कमजोर होता है। इस सब के अलावा कार के हेडरेस्ट को निकालकर शीशा तोड़ने के लिए यूज कर सकते हैं। कई लोग वेंटिलेशन के लिए कार का शीशा खोलकर ड्राइव करते हैं इससे शीशे को खोलने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ