Car Care Tips: गर्मी में राह चलते बंद न हो कार इसलिए कूलेंट और रेडिएटर की जरूर करवा लें जांच
Edited By Amit Kasana

car coolant
Edited By Amit Kasana

car coolant
Car Care Tips: गर्मी में अकसर कार की परफॉर्मेंस खराब हो जाती है। भीषण गर्मी पड़ने पर ईंधन की खपत बढ़ जाती है। कार का इंजन अधिक गर्म होने, उसमें से बदबू आने जैसी शिकायत रहती है। अगर कार का इंजन अधिक गर्म हो जाए तो वह राह चलते कभी भह बंद हो सकती है। इसके लिए हमें गर्मियों में हमें कार में दो चीज कूलेंट और रेडिएटर की जांच करवा लेनी चाहिए।
कार चलते हुए उसका इंजन थोड़ा गर्म हो जाता है, यह एक सामान्य बात है। लेकिन अगर कार ज्यादा हीट हो रही है तो इससे पहले की कार की सर्विस पर आपकी जेब अधिक ढीली हो आप कार के कूलेंट और रेडिएटर की समय से जांच करवा लें। हमें मैकेनिक से रेडिएटर में लगे फैन की नियमित जांच करवानी चाहिए। रेडिएटर का फैन ठीक से काम करना चाहिए।
और पढ़िए – Hyundai की बड़ी शुरुआत, लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मोड का निर्माण शुरू

car coolant
कार में कूलेंट इंजन को ठंडा रखने का काम करता है। पर्याप्त मात्रा में कूलेंट होने पर कार ज्यादा चलने पर भी इंजन ठंडा रहता है। इसके अलावा कूलेंट इंजन में जंग लगने से भी बचाता है। इंजन में पुराने एंटी फ्रीज के अवशेषों को हटाता है।
कूलेंट एक तरह का ऑयल होता है। यह देखने में हरे रंग का होता है। कूलेंट कम होने पर कार हीट होगी और लंबे समय ऐसा होने पर पहले इंजन के पार्ट्स धीरे-धीरे खराब होने शुरू होंगे। फिर इंजन भी बंद होने या सीज होने की समस्या हो सकती है। कार में कूलेंट की मात्रा चेक करना के लिए स्पीडोमीटर कंसोल में कार के टेंपरेचर को देखें। अगर यह ज्यादा कूल और हॉट के बीच में है तो यानि पोजीशन अंडर कंट्रोल है। अगर सुई हॉट की ओर जा रही है तो इंजन में कूलेंट कम हो सकता है इसकी जांच कर ले।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: