हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कार की बैटरी कब बदलनी चाहिए? खराब होने के पहले ये 5 संकेत देती है Car Battery

क्या आपकी कार भी स्टार्ट होने में परेशानी दे रही है? ये बैटरी खराब होने का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कार की बैटरी कब बदलनी चाहिए और किन संकेतों को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
कितनी होती है कार की बैटरी की उम्र. (Photo-Magnific)

कार की बैटरी ऐसी चीज है, जिस पर आमतौर पर कार मालिक का तब तक ध्यान नहीं जाता, जब तक वह अचानक काम करना बंद न कर दे. ऐसे में कार स्टर्ट नहीं होती और आपकी पूरी प्लानिंग खराब हो जाती. लेकिन बैटरी खराब होने से पहले कुछ संकेत जरूर देती है. अगर इन संकेतों को समय से पहचान लिया जाए तो, बीच रास्ते में फंसने और नए खर्च से काफी हद तक बचा सकता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

कार की बैटरी कितने साल तक चलती है?

आमतौर पर कार की बैटरी 3 से 5 साल तक अच्छी तरह काम करती है. हालांकि इसकी उम्र इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कार का इस्तेमाल कैसे करते हैं. अगर कार बहुत ज्यादा गर्म मौसम में चलती है, ज्यादातर छोटी दूरी के लिए इस्तेमाल होती है या उसमें लगातार इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स का ज्यादा यूज किया जाता है तो बैटरी जल्दी कमजोर हो जाती है. ऐसे में अगर आपकी बैटरी 3-5 साल पुरानी हो चुकी है तो उसकी जांच कर उसे बदलने के बारें में सोचना चाहिए.

खराब होने के पहले ये संकेत देती है कार बैटरी

1.इंजन स्टार्ट होने में लगने लगे ज्यादा समय

अगर कार को स्टार्ट करते समय इंजन पहले की बजाय धीरे स्टार्ट हो रहा है या कमजोर आवाज के साथ चालू हो रहा है तो यह बैटरी के कमजोर होने का सबसे पहला संकेत हो सकता है. ऐसी कंडिशन में बैटरी की जांच करानी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कार स्टार्ट करने के बाद कितनी देर में AC चलाना चाहिए? नहीं जानते होंगे ये काम की बात

2.हेडलाइट्स और दूसरे इलेक्ट्रिकल फीचर्स होने लगें कमजोर

अगर कार की हेडलाइट्स पहले जितनी ब्राइट रोशनी नहीं दे रही हैं या पावर विंडो, म्यूजिक सिस्टम और डैशबोर्ड की लाइट्स सही तरीक से कमा नहीं कर रही हैं, तो इसकी वजह बैटरी भी हो सकती है.

विज्ञापन

3.बैटरी वार्निंग लाइट जलने लगे

आजकर ज्यादातर कारों में बैटरी वार्निंग लाइट मिलती है. अगर डैशबर्ड पर ये लाइट दिखाई दे, तो बैटरी या चार्जिंग सिस्टम में किसी खराबी का संकेत हो सकता है.

4.बार-बार जंप स्टार्ट करने की जरूरत पड़े

अगर कार को बार-बार जंप स्टार्ट करना पड़ रहा है, तो संकेत साफ है कि बैटरी अपनी उम्र पूरी करने के करीब है. ऐसी स्थिति में बैटरी बदलने पर विचार करना चाहिए.

विज्ञापन

5.बैटरी टर्मिनल पर जंग या बदबू दिखे

वहींं अगर बैटरी टर्मिनल पर सफेद या नीले रंग का पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई दें या बैटरी से तेज बदबू आने लगे तो यह लीकेज या इंटरनल खराबी हो सकती है. ऐसी स्थिति में बैटरी की तत्काल जांच कराना चाहिए.

अगर आपकी कार में ऊपर बताए गए संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बैटरी की जांच में तेरी नहीं करनी चाहिए. समय पर बैटरी टेस्क कराना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Hazard Lights कब जलानी चाहिए और कब नहीं? गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, जानिए नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola