हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कार का AC नहीं कर रहा है कूलिंग? तो ये 5 काम जरूर करें, केबिन बन जाएगा फ्रीजर

अक्सर लोगों की कारों के AC गर्मी में सबसे ज्यादा खराब होते हैं। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो AC ना तो खराब हो और ना ही खराब कूलिंग देगा। अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखें तो AC आपकी कार में हिमालय जैसी ठंडक मिलेगी।

विज्ञापन

जून का महीना चल रहा है और इस साल गर्मी बहुत तेज है जिसकी वजह से काफी लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं अगर आप कार से ट्रेवल करते हैं और इस भयंकर गर्मी में AC अगर ठीक से काम करना बंद दे तो कार में 5 मिनट भी बैठना मुश्किल भरा हो जाता है। अक्सर लोगों की कारों के AC गर्मी में सबसे ज्यादा खराब होते हैं। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो AC ना तो खराब हो और ना ही खराब कूलिंग देगा। अगर आप इन 5 बातों का ध्यान रखें तो AC आपकी कार में हिमालय जैसी ठंडक मिलेगी।

कूलेंट की जांच

गर्मी तेज पड़ रही है, इसलिए में सबसे पहले कूलेंट की जांच जरूरी है।  ध्यान रहे गर्मी में गाड़ी सबसे ज्यादा गर्म है और कूलेंट की सही मात्रा होने से इंजन ठंडा रहता है और ब्रेकडाउन का भी शिकार नहीं होगा। इतना ही नहीं गाड़ी का AC भी बेहतर काम करेगा।

कार को वेंटिलेट करें

कार में बैठते ही AC ऑन करना एक खराब आदत है। इससे बचना चाहिए। क्योंकि इससे AC पर पर लोड पड़ता है और केबिन को ठंडा होने में भी काफी समय लता है। इसलिए सबसे पहले सभी विंडो को नीचे रोल करें, AC कंट्रोल को mode फ्रेश एयर मोड पर चालू करें और ब्लोअर पर स्विच करें। दो मिनट के बाद AC पर स्विच करें और कार की खिड़कियों को रोल करें और फिर एसी को रीसर्क्युलेशन मोड में स्विच करें। यह हवा को तेजी से ठंडा करेगा, क्योंकि यह बाहर से ताजी हवा को ठंडा करने के बजाय, Repetition करता है।

कार को डायरेक्ट धूप में पार्क ना करें

अगर आप चाहते हैं की आप कार गर्मी में भी जबरदस्त कूलिंग चाहता हैं तो अपनी कार को डायरेक्ट धूप में पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से गाड़ी का फी गर्म हो जाती है साथ ही केबिन भी गर्म लगता है।  AC ऑन करने के बाद भी कार को ठंडी होने में समय लगता है। इसलिए जहां तक संभव हो कार को ठंडी जगह पर ही पार्क करें।

AC की सर्विस सबसे जरूरी

गर्मी में कार की सर्विस के साथ AC की भी सर्विस जरूरी है। सर्विस के बाद गाड़ी और AC दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं।  क्योंकि सर्विस कराने से AC एक दम क्लीन हो जाता है और कूलिंग भी काफी बेहतर मिलती है। सर्विस के दौरान गैस खत्म हो गई है तो टॉप अप करवा लें और साथ ही AC के ट्यूब और वॉल्व की भी सफाई जरूरी है।

विंडो शेड्स से मिलेगी राहत

अगर आप अपनी कार में की सभी विंडो को स्क्रीन के साथ कवर करते हैं तो आपको गर्मी से राहत मिलेगी। ये स्क्रीन आपको कार एक्सेसरी शॉप पर आसानी से मल जायेंगे। 250-300 रुपये में 4 का सेट मिल जाएगा। इनके इस्तेमाल से कार का इंटीरियर अधिक समय तक ठंडा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Hyundai ने कारों पर दिया 4 लाख तक का डिस्काउंट! ऑफर केवल 30 जून तक

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें