---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hyundai ने कारों पर दिया 4 लाख तक का डिस्काउंट! ऑफर केवल 30 जून तक

Hyundai इस महीने अपनी कारों पर भारी बचत का मौका दे रही है। कंपनी सबसे ज्यादा छूट 2024 में बनी कारों पर दे रही है जिसमें Ioniq 5 सबसे आगे है। इस कार पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट का फायदा 30 जून तक उठाया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Hyundai June Discount: इस महीने (जून 2025)अगर आप हुंडई की कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी नए और पुराने मॉडल पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Grand i10 Nios से लेकर Ioniq 5 पर 4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। ऑफर्स में कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्काउंट का फायदा 30 जून तक उठाया जा सकता है।

Ioniq 5 पर 4 लाख का डिस्काउंट

---खबर नीचे जारी है---

Hyundai इस महीने अपनी कारों पर भारी बचत का मौका दे रही है। कंपनी सबसे ज्यादा छूट 2024 में बनी कारों पर दे रही है जिसमें Ioniq 5 सबसे आगे है। इस कार पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फुल चार्ज में यह कर 631 किलोमीटर तक की रेंज देती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डीलर आपको डिस्काउंट ब्रेकअप के बारे में ज्यादा डिटेल्स दे पाएंगे। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है।

फीचर्स की बात करे तो इसमें 72.6kWh का बैटरी दिया है जो 217bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। यह EV 150kWh चार्जर की मदद से  21 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। जबकि 50kWh चार्जर के जरिए इसे फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। डिजाइन के मामले में यह कार बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती, क्योंकि इसका डिजाइन बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है। सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेली यूज के साथ लंबी दूरी के लिए  भी यह एक अच्छी कार है।

---खबर नीचे जारी है---

Hyundai की इन कारों पर भी बंपर ऑफर

इस महीने Grand i10 Nios पर 70,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस कार की कीमत 5.98 लाख से 8.38 लाख रुपये के बीच है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा हुंडई की सेडान कार Aura पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.54 लाख से 9.11 लाख रुपये के बीच है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है। Aura एक बेहतरीन सेडान कार है और इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि i20 पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Venue पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस महीने Verna पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Creta पर 5,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Alcazar पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की प्रीमियम एसयूवी Tucson पर 1 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 125cc सेगमेंट में बजाज ऑटो फिर मचाएगी धमाल! जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल, Shine 125 को मिलेगी कांटे की टक्कर

First published on: Jun 08, 2025 09:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola