BYD eMax 7 Launch today: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो कंपनियां लगतार नए-नए वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। आज यानि 8 अक्टूबर 2024 को दिग्गज चीनी कार कंपनी BYD भारत में अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी फैमिली को टारगेट करेगी।
यह भारत में E6 MPV की जगह पर पेश की जा सकती है। नई BYD eMax 7 में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। नया मॉडल न सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी नए नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइये जानते हैं नई BYD eMax 7 आपके लिए क्या ख़ास और नया देखने को मिलने वाला है। इस गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
7-सीटर ऑप्शन में
नई BYD eMax 7 में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 6 और 7-सीटर ऑप्शन मिलेगा। भरत में काफी समय से 7-सीटर गाड़ियों की मांग में तेजी आई है। नई BYD eMax 7 में E6 की तुलना में ज्यादा रेंज मिलेगी साथ ही इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स को भी अपडेट किया जाएगा। माना जा रहा है कि BYD की ये कार टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर देगी।
12.8 इंच की टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई BYD eMax 7 में 12.8 इंच का टिल्टिंग टच स्क्रीन सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जर और एक बड़ा सनरूफ दिया जा सकता है। इस कार में आरामदायक सीटें देखने को मिलने वाली हैं। पैसेंजर्स की सुविधा के लिएइसमें वेंटिलेटेड सीटों की सुविधा भी मिलेगी। इस तरह की सीटों का सबसे फायदा ये है कि गर्मी में आपको आराम मिलेगा।
सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं
नई BYD eMax 7 में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर सिस्टम, Level-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुविधा भी दी जा सकती है।
500km की रेंज
नई BYD eMax 7 को दो अलग-अलग बैटरी पैक साथ पेश किया जाएगा इसमें 55.4 kWh और 71.8 kWh के बैटरी पैंक देखने को मिल सकता है। सिंगल चार्ज पर 500km तक की रेंज दे सकती । कीमत को लेकर अभी तक इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। BYD eMAX 7 की लॉन्च से पहले ही बुकिंग्स शुरू कर दी थी, ग्राहकों 1000 ग्राहकों को 51000 रुपये की बचत होगी, 8 अक्टूबर 2024 तक ही बुकिंग्स की जा सकती है ।
यह भी पढ़ें: 25,000 के डिस्काउंट में खरीदें Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, नवरात्रि पर आया शानदार ऑफर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines