BYD Atto 2 electric SUV: यूरोप में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी एटो 2 से पर्दा उठाया है। उसके बाद से ही इस कार के भारत में आने का इन्तजार किया जा रहा है। इससे पहले ब्रुसेल्स मोटर शो में भी इसे शोकेस किया जा चुका है। खबर आ रही है की भारत में BYD Atto को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह एक कॉम्पैक्ट EV होगी। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा EV से होगा। माना जा रहा है कि इसकी ऊंचाई ज्यादा रहने वाली है। इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरूआत में इसे लॉन्च किया आ सकता है।
BYD Atto 2: डायमेंशन
BYD एटो 2 की लंबाई 4,310mm, चौड़ाई 1,830mm और ऊंचाई 1,675mm है। इसके अलावा इसमें 400 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं इसका वीलबेस 2,620mm का है। बूट स्पेस को बढ़ाने के लिए इसकी रियर को फोल्ड करके 1,340 लीटर का स्पेस बन जाता है। स्पेस के मामले में यह कार भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
BYD Atto 2: बैटरी और रेंज
बैटरी पैक और रेंज की बात करें तो BYD Atto 2 में 45.1 kWh का बैटरी पैक दिया है जो फुल चार्ज में 380 किलोमीटर तक की रेज ऑफर ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 160km/h होगी। 0-100 km/h स्पीड पकड़ने के लिए इस गाड़ी को 7.9 सेकंड का समय लगेगा। 28 मिनट चार्ज करने पर यह कार 30%-80% तक चार्ज हो सकती है।
माना जा रहा है कि आने समय में इस गाड़ी में बड़ी बैटरी पैक को शामिल किया जा सकता है जो ज्यादा रेंज ऑफर करेगा। इसमें 65KW DC फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगीं। बताया जा रहा है कि इस कार में लगी LFP बैटरी ज्यादा सेफ तो होगी ही साथ ही इसकी लाइफ भी ज्यादा होगी। भारत में आने वाले मॉडल में भी यही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकते हैं। भारत में BYD Atto 2 की कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 36% गिरी बजाज की इस सबसे सस्ती बाइक की बिक्री, जानिए 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
10 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
13 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
16 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines