36% गिरी बजाज की इस सबसे सस्ती बाइक की बिक्री, जानिए 3 बड़े कारण

Bajaj CT 110X sale down: इस साल जून महीने में बजाज CT 110X की बिक्री में बड़ी गिरवाट देखने को मिली है। कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की 3792 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल जून महीने में CT 110X की 5929 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Bajaj CT

Bajaj CT 110X sale down: देश की प्रमुख टू–व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है। इस समय बजाज ऑटो के पास करीब 7 मॉडल हैं जिनकी बिक्री होती है। कंपनी के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एंट्री लेवल बाइक से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की बाइक्स देखने को मिलती है। प्रीमियम सेगमेंट में तो कंपनी बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन फ़िलहाल एंट्री लेवल सेगमेंट में मामला गड़बड़ है।आइये जानते हैं…

Bajaj CT 110X की बिक्री गिरी

इस साल जून महीने में बजाज CT 110X की बिक्री में बड़ी गिरवाट देखने को मिली है। कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की 3792 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल जून महीने में CT 110X की 5929 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में इस बाइक की 2137 यूनिट्स कम बिकी हैं और बिक्री में 36.04% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने इस बाइक का मार्केट शेयर 2.71% रहा है। इस गिरती बिक्री के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमारे हिसाब से 3 बड़े कारण सामने आ रहे हैं। आइये जानते हैं…

Bajaj CT 110X की खराब बिक्री के 3 बड़े कारण

एक टाइम था जब बजाज CT110X अपने बोल्ड लुक की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रही थी, लेकिन समय बदला, ग्राहकों की पसंद भी बदली लेकिन इस बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ। डिजाइन, इंजन में कोई अपग्रेड नहीं और ज्यादा कीमत के चलते इस बाइक की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। अगर बजाज को इस बाइक की बिक्री को बेहतर करना है तो इन पॉइंट पर काम करने की जरूरत है।

Bajaj CT 110X : इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो बजाज CT 110X में 115.45 cc का इंजन लगा है जो  8.6 PS और 9.81 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स इस इंजन में मिलते हैं। राइडर की सुविधा के लिए बाइक में किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा दी गई है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लीटर फ्यूल में यह बाइक 70-72 km तक की माइलेज दे सकती है। बाइक की एक्स–शो रूम कीमत 72 179 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ