New Car Buying Guide Festive season: भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। कार बाजार में इस समय ऑफर्स की बहार छाई हुई है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए जमकर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। शो-रूम्स पर भीड़ देखने को मिल रही है। ग्राहक इस चक्कर में गाड़ी खरीद रहे हैं कि कहीं डिस्काउंट खत्म ना हो जाए।
ऐसे में काफी लोग जल्दबाजी कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप इन ऑफर्स को देखकर नई कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बेस्ट डील का फायदा उठा सकते हैं साथ ही ऑफर्स देखकर नई कार खरीदने के क्या-क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने के नुकसान
नई कारों पर इन दिनों खूब ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं। डीलर्स आपको बोलेगा कि जल्दी से कार बुक कर दो वरना इतना अच्छा ऑफर और डिस्काउंट हाथ निकल जाएगा। आप उसकी बातों में आ जाते हैं और कार खरीद लेते हैं। अब ऐसे में फेस्टिव सीजन में हाई डिमांड होने से स्टॉक में अक्सर कमी होती है, जिसका फायदा उठाकर आपको पुराना स्टॉक चिपका दिया जाता है और जिस पर अक्सर ध्यान ही जाता।
कई बार जल्दबाजी में बिना चेक किये नई कार की सीधे डिलीवरी ले लेते हैं और बाद में जब कार में कोई गड़बड़ होती है पछतावा होता है। फेस्टिव सीजन में अक्सर पॉपुलर मॉडल तेजी से बिक जाते हैं और डीलर्स आपको दूसरा मॉडल खरीदने को कहते हैं.. आप मन मार कर उस गाड़ी को खरीद लेते हैं। जल्दबाजी में खरीदारी करना महंगा पड़ता है।
फेस्टिव सीजन में ऐसे खरीदने कार
सबसे पहले तो आपको पूरी प्लानिंग करनी होगी। अपना बजट तैयार करें और उसी हिसाब से कार सेलेक्ट करनी है। आपको कौन सा वेरिएंट और कलर लेना इसकी भी जानकारी आपको पहले से रखनी है। हड़बड़ी में कार ना खरीदें। डिस्काउंट ऑफर्स अपनी जगह है लेकिन ऐसे किसी मॉडल को ना खरीदें जो आपके बजट से बाहर जा रहा हो या आपको पसंद नहीं हो। आपका जितना बजट है उतने में ही नई कार खरीदें।
यह भी पढ़ें: 4.99 लाख रुपये कीमत, 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग, Tata की इस कार पर 65,000 का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
2 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
23 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines