Used Cars: गर्मी तेज पड़ने लगी है, ऐसे में टू-व्हीलर की सवारी करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। लेकिन कार से चलने वालों को तपती गर्मी से राहत तो जरूर मिल जाती है, लेकिन एक नई कार खरीदना सभी के बजट में नहीं होता, तो ऐसे में सेकंड हैंड कार के बारे में जरूर विचार किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी Used कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप बहुत कम कीमत में घर ला सकते हैं।
50,000 रुपये में खरीदें मारुति वैगन-आर
Maruti True Value पर इस समय साल 2009 की वैगन-आर मिल रही है, जिसकी डिमांड 50,000 रुपये है। यह एक पेट्रोल मॉडल है और करीब 1.11 लाख किलोमीटर तक चली है। जानकारी के मुताबिक यह मॉडल 6 बार पहले ही बिक चुकी है। यह चेरी कलर में आपको मिलेगी। इसका रजिस्ट्रेशन कोटा, राजस्थान का है। गाड़ी एक दम साफ़-सुथरी है। True Value ने इस कार को verify भी किया है।
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख में प्रीमियम 7 सीटर कार, सेफ्टी फीचर्स की मिलेगी पूरी गारंटी
90,000 में Swift खरीदने का मौका
Maruti True Value पर एक एक सेकंड हैंड डीजल स्विफ्ट (Swift VDI) उपलब्ध हैं जिसकी डिमांड 90,000 रुपये है। यह साल 2009 का मॉडल है। कार कुल 1.38 लाख किलोमीटर तक चली है। तीन बार यह कार पहले भी बिक चुकी है। सफ़ेद कलर में आपको ये कार मिलेगी और एक दम साफ सुथरी है। इन दोनों कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए True Value से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस इलेक्ट्रिक SUV पर 4.40 लाख का मिल रहा है डिस्काउंट, सिंगल चार्ज में चलेगी 456km
सेकंड हैंड कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
एक सेकंड हैंड कार खरीदते समय आपको उसके सभी पेपर्स की जांच करनी चाहिए। बिना चेक किये डील फाइनल न करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस को भी चेक करें।
सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें। गाड़ी को चलाकर जरूर देख ले ताकि आपको अंदाजा लग जाएगा कि गाड़ी कही है या नहीं। अगर कार में कोई शोर सुनाई दे या इंजन से आवाज़ आये तो ऐसे डील न करें। Used कार खरीदने के लिए आप spinny, CareTrade, Mahindra First Choice और OLX की वेबसाईट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines