5.99 लाख में प्रीमियम 7 सीटर कार, सेफ्टी फीचर्स की मिलेगी पूरी गारंटी

रेनो ट्राइबर (Renault TRIBER) एक अच्छी 7 सीटर फैमिली एमपीवी है। इसकी कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन आपको मिलता है।

7 seater Car

Cheapest 7 seater car: भारत में किफायती कारों की डिमांड खूब है। कार कंपनियां लगातार बजट सेगमेंट पर फोकस करते हुए बाजार में कारें पेश कर रही हैं। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक किफायती 7 सीटर कार की तलाश में हैं ? तो यहां हम आपको एक ऐसे गाड़ी के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकती है। इतना ही नहीं डेली यूज़ के अलावा वीकेंड पर भी आप इस गाड़ी को लेकर जा सकते हैं।

5.99 लाख में 7 सीटर कार

रेनो ट्राइबर (Renault TRIBER) एक अच्छी 7 सीटर फैमिली एमपीवी है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99  लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन आपको मिलता है। यानी 5 बड़े और दो छोटे बच्चों के लिए यह परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।

स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। यह चार मीटर से कम लंबी है। लेकिन इसमें बूट स्पेस काफी कम मिलता है जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा सामान इसमें नहीं रख सकते। सामान के लिए आपको थोड़ा एडजस्ट करने करना पड़ सकता है।

इंजन और पावर

Renault TRIBER में दो इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, ये इंजन 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस हैं।

परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन अच्छा है। सिटी ड्राइव पर तो यह बेहतर प्रदर्शन करता ही है साथ ही हाईवे पर भी इस गाड़ी को चलाने में कोई दिक्कत नही होती। एक लीटर में यह कार 20 km तक की माइलेज निकाल देती है।

फीचर्स

अब चूंकि यह एक फैमिली कार है तो इसमें जरूरत के हिसाब से सभी फीचर्स दिए गये हैं। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन  इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।

इसमें हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, दूसरी और तीसरी Row के लिए एसी वेंट, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके थर्ड रो में डिटैचेबल सीट्स मिलती है, जिसे जरूरत पड़ने पर हटाया जा सकता है। इस गाड़ी की परफॉरमेंस काफी अच्छी है, हर मौसम यह बखूबी चलती है।

Note: Renault TRIBER की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है, ऑफर की अधिक जानकारी के लिए कंपनी के शो-रूम से संपर्क करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ