Used Cars: इस समय गर्मी तेज पड़ रही है, ऐसे में टू-व्हीलर चलाना मुश्किल भरा हो रहा है। जबकि कार वालों को कम से कम गर्मी का सामना तो नहीं करना पड़ता है। एक नई कार खरीदना सबके बस की बात नहीं है, लेकिन बाजार में सेकंड कारें आसानी से मिल जाती हैं।
अगर समझदारी से डील करें तो आपको कम कीमत में अच्छी और साफ सुथरी कार मिल जायेगी। यहां हम आपको मारुति true value पर मिल रही कुछ अच्छी पुरानी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
1.20 लाख में WagonR तो 1.60 लाख में Swift
Maruti True Value पर इस समय साल 2011 की एक वैगन-आर (Wagon R LXI) उपलब्ध है। कार कुल 96,272 किलोमीटर तक चली है। यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है।
लेकिन यह कार चार बार पहले ही बिक चुकी है। कार आपको सफ़ेद कलर में मिलेगी। फिलहाल यह कार अलवर में खड़ी है और इसकी डिमांड 1.20 लाख रुपए रखी है।
1.60 लाख में स्विफ्ट
True Value पर ही इस समय एक स्विफ्ट (Swift VXI) कार उपलब्ध है, जिसकी डिमांड इस समय 1.60 लाख रुपए है। यह 2011 का मॉडल है। कार कुल 1,42,566 किलोमीटर तक चली है। यह दो बार पहले ही बिक चुकी है।
दिल्ली में यह कार उपलब्ध है। कार आपको सफ़ेद कलर में मिलेगी। इन दोनों कारों की अधिक जानकारी के लिए आप True Value पर संपर्क कर सकते हैं।
Used कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान रखें
एक सेकंड हैंड कार खरीदते समय आपको उसके सभी पेपर्स की जांच करनी चाहिए। बिना चेक किये डील फाइनल न करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस को भी चेक करें। सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें।
गाड़ी को चलाकर जरूर देख ले ताकि आपको अंदाजा लग जाएगा कि गाड़ी कही है या नहीं। अगर कार में कोई शोर सुनाई दे या इंजन से आवाज़ आये तो ऐसे डील न करें।
यह भी पढ़ें: जब Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट में ही मिलते हैं कमाल के फीचर्स, तो क्यों लें टॉप मॉडल
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
52 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines