जब Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट में ही मिलते हैं कमाल के फीचर्स, तो क्यों लें टॉप मॉडल

Mahindra XUV 3XO: यह भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें पैनारोमिक सनरूफ देखने को मिलता है। इतना ही नहीं इसमें लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर, ऑटो होल्ड और इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

Auto

Mahindra XUV 3XO Base Variant:  महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO में लॉन्च हो चुकी है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें पैनारोमिक सनरूफ देखने को मिलता है। इतना ही नहीं इसमें लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर, ऑटो होल्ड और इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

विज्ञापन

इसमें 9 वेरिएंट्स मिलते हैं जिनमें MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L शामिल हैं। कंपनी ने इसे दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उतारा है। नई XUV 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपए तक जाती है। लेकिन यहां हम आपको इसके बेस वेरिएंट के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

विज्ञापन

इंजन और पावर

  • इंजन: 1.2 L TCMPFi (पेट्रोल)
  • पावर: 82Kw
  • टॉर्क:200Nm
  • माइलेज: 18.2 km/l
  • ग्राउंड क्लेरेंस: 201mm

 

विज्ञापन

Mahindra XUV 3X0 MX1 वेरिएंट के फीचर्स

  • माइक्रो हाइब्रिड स्टार्ट स्टॉप
  • रियर USB-C
  • सभी टायर्स में डिस्क ब्रेक्स
  • 6 एयरबैग्स और ESC
  • स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्म रेस्ट
  • 60:40 Split रियर सीट
  • इलेक्ट्रानिक एडजस्ट ORVM
  • रियर AC वेंट
  • फ्रंट और रियर पावर विंडो
  • स्टीयरिंग मोड्स
  • 3-पॉइंट सीट बेल्ट
  • 16 इंच के स्टील व्हील
  • हाइलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प
  • LED डे-टाइम रनिंग लैंप

वैल्यू फॉर मनी ?

Mahindra SUV 3X0 के MX1 बेस वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। इसमें आपको लगभग वो सभी फीचर्स मिल रहे हैं जो आपके डेली यूज़ के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में MX1 वेरिएंट को चुनना फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ