Bumper discounts on Hyundai cars: नए साल की शुरुआत हो चुकी है, अगर आप नए साल की शुरुआत के बाद कार लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस वक्त हुंडई की कारों पर ऑफर चल रहा है, जिसमें आप 50 हजार तक की छूट पा सकते हैं। बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया अपनी कुछ मॉडल पर छूट दे रही है। यह छूट मॉडल, एबिलिटी, स्थान पर निर्भर है।
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios)
ग्रैंड आई10 निओस के सीएनजी वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, 20,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। AMT (नॉन-सीएनजी) पर 10,000 रुपये जबकि एटी वेरिएंट पर स्टिकर कीमत पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
हुंडई ऑरा (Hyundai Aura)
हुंडई ऑरा सीएनजी वेरिएंट के लिए 15,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह कुल 28,000 रुपये तक की छूट आप ले सकते हैं। AMT (गैर-सीएनजी ट्रिम्स) पर 5,000 रुपये की छूट के साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Hyundai i20
Hyundai i20 प्रीमियम ( पेट्रोल) पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इस मॉडल पर कोई और छूट नहीं है।
Hyundai Alcazar
Alcazar SUV के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है, इसके अलावा कोई और छूट और बोनस शामिल नहीं है।
हुंडई वर्ना ( Hyundai Verna)
वर्ना सेडान पर 10,000 रुपये की छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : वकील के आगे पस्त हुआ ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवाल सुन खुजलाने लगा सिर; देखिए वीडियो
Hyundai Tucson
Hyundai Tucson के डीजल ट्रिम पर 50,000 रुपये की छूट मिल रही रही है, हालांकि इसके अलावा इस कार पर कोई और छूट या बोनस शामिल नहीं है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
11 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
12 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
14 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines