कैसा लग रहा है सर? 'शराबी टीचर' के हाथ में लगी हथकड़ी तो छात्रों ने पूछा सवाल, देखिए वीडियो

Bihar Drunk Teacher Viral Video : शराब के नदी में धुत दो टीचर स्कूल में पढ़ाने पहुंच गए थे, जिसके बाद छात्रों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ‘नशेड़ी शिक्षकों’ को गिरफ्तार कर लिया है।

Teacher reached school drunk, Khagaria police arrested

शराब बंदी वाले राज्य बिहार में शराब के नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंच गए,

Bihar Drunk Teacher Viral Video: बिहार में साल 2016 से शराबबंदी है, इसके बावजूद बिहार में शराब की बहार देखने को मिल ही जाती है। पुलिस ने कड़ाई की, कई लोगों पर कार्रवाई की लेकिन अवैध तरीके से शराब बिहार में पहुंचती है और लोगों के साथ ही शिक्षक भी शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शराब के सेवन करने के आरोप में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया, इस दौरान छात्र तरह-तरह के सवाल पूछने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षकों को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची है। पुलिस ने शिक्षकों के हाथ में हथकड़ी पहनाई तो तमाम छात्र वहां एकत्रित हो गए। छात्रों ने सवाल पूछा कि सर आपको हथकड़ी लग रही है, तो कैसा लग रहा है? इस पर शिक्षक ने जवाब दिया कि उसके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं

मिली जानकारी के मुताबिक, हेडमास्टर और एक शिक्षक को पुलिस ने शराब पीकर स्कूल आने के आरोप में गिरफ्तार किया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। गिरफ्तारी के वक्त एक शिक्षक हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित थे और हंगामा कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बिहार मे बहार है, दरवाजे तक पहुंचायी जा रही शराब है। जी हां, नीतीश कुमार है। एक यूजर ने लिखा कि जहां के नेता मंदिर जाने के लिए मना करते हैं, उसी शराबबंदी वाले राज्य में हेड मास्टर सुबह,सुबह शराब पी कर आते हैं, इसी को बिहार माडल कहते हैं । एक ने लिखा कि नितीश कुमार को बताना चाहिए कि क्या यही बिहार मॉडल है? राज्य में ध्यान देने की जगह नितीश का ध्यान 2024 चुनाव पर है क्या?

बता दें कि बिहार के खगड़िया में दो शिक्षक शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए पढ़ाने प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए थे, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीण और छात्रों ने मिलकर स्कूल पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई। जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों शिक्षक शराब के नशे में थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ