BSA Gold Star 650: Dashing लुक्स और 652 cc का पावरफुल इंजन, जानें इंडिया में कब लॉन्च होगी यह Cruiser bike

BSA Gold Star 650, bsa bikes, petrol bikes, bikes under 3 lakhs, 650cc bikes, cruiser bikes

BSA Gold Star 650

विज्ञापन

BSA Gold Star: British मोटरसाइकिल कंपनी BSA अपनी धाकड़ बाइक BSA Gold Star 650 को इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लॉन्च करने की योजना में है। क्रूजर लुक्स वाली इस बाइक में 652 cc का पावरफुल इंजन है। फिलहाल यह बाइक यूके में बेची जाती है।

5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ बाइक का इंजन 45bhp की पावर जेनरेट करता है

5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ बाइक का इंजन 45bhp की पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर स्प्रिंग्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल के दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क और वायर-स्पोक व्हील इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

Advertisment

BSA Gold Star 650

और पढ़िए –  1 अप्रैल से बंद होने जा रहीं यह 5 कारें, देख लें कहीं आपकी कार का नाम तो लिस्ट में नहीं

यह बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield Interceptor 650 को टक्कर देगी

भारतीय बाजार में यह बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield Interceptor 650 को टक्कर देगी। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वेबसाइट bikewale के मुताबिक यह बाइक शुरूआती कीमत 3 से 3.30 लाख एक्स शोरुम में मिलेगी और यह दिसंबर 2023 तक लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन

BSA Gold Star 650 modern retro मोटरसाइकिल है

BSA Gold Star 650 modern retro मोटरसाइकिल है। इसमें सेमी-डिजिटल लेआउट के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। ओडोमीटर के लिए एलसीडी के साथ एक एनालॉग स्पीडोमीटर है। कंसोल में एक टैकोमीटर और एक डिजिटल फ्यूल गेज मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ