BS7 Cars Price Hike in India: देश में हर थोड़े दिन बाद एक नई कार लॉन्च हो जाती है, या फिर पुराने मॉडल को अपडेट करके पेश कर दिया जाता है। हर बजट और जरूरत के हिसाब से कारें बाजार में उपलब्ध हैं। फिलहाल देश में BS6 इंजन वाली कारों का दौर है। हम सभी जानते हैं कि जब देश में BS4 था उस समय कारों की कीमतें कम हुआ करती थी, लेकिन जब से BS6 नॉर्म्स की शुरुआत हुई तब एंट्री लेवल कारों से लेकर लग्जरी कारों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गये। अब आने वाले समय में कारें और भी ज्यादा महंगी होने जा रही हैं। इसके पीछे क्या कारण है… आइये जानते हैं।
कारों में होगी BS7 की एंट्री
मौजूदा सभी नई कारें BS6 इंजन से लैस हैं, यूरोप और अन्य देशों में भी Euro6 गाड़ियां बिक रही हैं… जबकि धीरे-धीरे अब वहां Euro 7 इंजन वाली कारें आ रही हैं। इस नॉर्म्स की वजह से इंजन पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड होंगे और वाहनों से निकलने वाले हानिकारक तत्व काफी हद तक कम हो जायेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब देश में भी भारत स्टेज 7 (BS7) लागू किया जा सकता है।
BS7 आने से क्या फर्क पड़ेगा?
भारत स्टेज 6 (BS6) आने से नई कार की प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर पड़ा था, ठीक उसी तरह भारत स्टेज 7 (BS7) आने पर यह कॉस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। एक्सपर्ट मानते हैं कि गाड़ियों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं, लेकिन उसी के साथ इंजन बहुत ज्यादा रिफाइंड होंगे और प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगेगी और हम सभी को मिलेगी साफ हवा। जानकारी के लिए बता दें कि यूरो 7, यूरोपियन यूनियन में वाहनों के लिए स्टैंडर्ड एमीशन को निर्धारित करता है। जबकि इसी की तरह ही भारत में भारत स्टेज 7 (BS7) है।
भारत स्टेज 7 (BS7) कब होगा लागू ?
भारत में अभी BS7 को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन भारत सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार कंपनियों को एमिशन नॉर्म्स पर तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। सोर्स के मुताबिक अगले साल (2025) यूरोपियन देशों में वाहनों पर Euro 7 को लागू किये जाने की पूरी संभावना है।
ऐसे में भारत में भी Euro7 को नए वाहनों पर लागू किया जा सकता है। अच्छी बात ये होगी कि नए एमिशन नॉर्म्स से पर्यावरण को हानिकारक तत्वों से बचाने में काफी मदद मिलेगी और हवा का स्तर बहता होगा। आपको बता दें कि ये एमिशन नॉर्म्स कई हानिकारक गैसों को कंट्रोल करते हैं।
इन गैसों में नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड शामिल है, जो हम सभी की हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हैं। स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होती हैं। भले ही BS 7 लागू होने के बाद कारों की कीमतों में इजाफा होगा… लेकिन साफ हवा के मिलने से लोगों को फायदा भी बहुत होगा।
यह भी पढ़ें: पहली बार Maruti की Mini SUV टेस्टिंग के दौरान कैमरे में हुई कैद
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
7 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines