पहली बार Maruti की Mini SUV टेस्टिंग के दौरान कैमरे में हुई कैद, Tata Punch को देगी कांटे की टक्कर

Maruti Suzuki Mini SUV: देश में चार मीटर से कम लम्बाई वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs की डिमांड पिछले कुछ सालों में तेज हुई है, टाटा पंच इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। वहीं अब मारुति सुजुकी भी अपनी नई मिनी एसयूवी को लेकर आ रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Maruti SUV

Maruti Suzuki Hustler:मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में कई ऐसी कारें हैं जिनकी डिमांड हर समय बनी ही रहती है। लेकिन 6-7 लाख रुपये के बजट में अभी भी कंपनी के पास कोई भी कॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं है। इस प्राइस सेगमेंट में टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और निसान Magnite जैसी कारें पहले से ही मौजूद हैं। अब मारुति सुजुकी  भी अब इस सेगमेंट में अपनी नई ‘Hustler’ मिनी एसयूवी को लेकर आ रही है। हाल ही में यह नया मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा स्पॉट किया है।  इस नए मॉडल के बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं…

डिजाइन

नई Hustler का डिजाइन Boxy स्टाइल है। यह एक 5 डोर मॉडल होगा। इसका डिजाइन भारत में मौजूदा SUVs की तुलना में अलग है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया है वो Dual टोन है।  इसके साइड और रियर लुक की तस्वीरें ही लीक हुई हैं,  फ्रंट से यह कैसी दिखती है इसकी जानकारी नहीं मिली है। नये मॉडल की लम्बाई 4 मीटर से कम होगी। उम्मीद है इसकी लम्बाई 3395mm, चौड़ाई 1475mm तक हो सकती है

क्या सच में भारत में आएगी ?

आमतौर पर जब भी कोई नया वाहन लॉन्च से पहले टेस्ट किया जाता है वो पूरी तरह से ढका होता है, लेकिन  नई Hustler तो बिना ढके टेस्ट हो रही है। ऐसे में यह कह पाना कठिन होगा की ये जो मॉडल है क्या वाकई भारत के लिए तैयार किया जा रहा है ?  उम्मीद है जल्द ही इस सवाल का जवाब हमें मिले ….

टाटा पंच से होगा आमना-सामना

अब अगर सच में, मारुति सुजुकी की ये नई मिनी एसयूवी भारत आती है तो इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 72.5PS की पावर  और 103 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी के लिए पंच में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयर बैग्स और  3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 366 L का बूट स्पेस दिया गया है।

टाटा पंच Pure के टॉप फीचर्स

  • फ्रंट 2 एयरबैग्स
  • 15 इंच के टायर्स
  • इंजन स्टार्ट स्टॉप
  • 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स
  • सेंट्रल लॉकिंग (Key के साथ)
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ABS+EBD
  • फ्रंट पावर विंडो
  • टिल्ट स्टेयरिंग

यह भी पढ़ें: Tata की नई कार में अनोखा फीचर, सड़क पर चल रहे पैदलयात्रियों की करेगा सेफ्टी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ