High Security Number Plate Online Apply Process: भारत सरकार ने कुछ साल पहले सभी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं अगर किसी कार या बाइक पर हाई सिक्योरिटी वाला नंबर प्लेट नहीं लगा है तो उसे नए मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का फाइन देना होगा। इसलिए आपको भी जल्द से जल्द अपनी बाइक से लेकर सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लेना चाहिए। आप घर बैठे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
HSRP क्या है?
एचएसआरपी का मतलब High-Security Registration Plate है, यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक एलुमिनियम मेड नंबर प्लेट होती है, जो व्हीकल के सामने और पीछे की तरह फिट की जाती है। एचएसआरपी के ऊपर लेफ्ट साइड में एक ब्लू कलर का Chromium-Based Ashok Chakra होलोग्राम होता है। इसके निचले बाएं कोने पर एक यूनिक लेजर-ब्रांडेड 10-डिजिट पिन दिया जाता है। आइये अब जानते हैं कैसे इन्हें आप आर्डर कर सकते हैं।
HSRP नंबर प्लेट अप्लाई कैसे करें?
कोई भी नए या रिप्लेसमेंट एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे अप्लाई कर सकता है। एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करने के लिए, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसे डिटेल्स की जरूरत होती है। इसके अलावा, आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए एक फोन नंबर की भी जरूरत होगी जो एक वन टाइम पासवर्ड, ईमेल आईडी और एक यूपीआई आईडी या क्रेडिट या डेबिट कार्ड रिसीव कर सके। इसे अप्लाई करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे…
- इसके लिए बसे पहले http://www.siam.in पर जाएं और ऊपरी दाएं कोने में “बुक एचएसआरपी” पर क्लिक करें
- यहां अपना नाम, वाहन नंबर, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, राज्य और जिला जैसी डिटेल्स एंटर करें, एग्री चेकबॉक्स सेलेक्ट करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर अपना जिला चुनें और अपने वाहन का प्रकार चुनें यानी आपकी गाड़ी 2-पहिया, 3-पहिया या 4-पहिया है।
- इसके बाद, अपने वाहन का ब्रांड सेलेक्ट करें। ब्रांड के बेस पर, आपको इन चार Bookmyhsrp.com, orderyourhsrp.com, getmyhsrp.com, makemyhsrp.com वेबसाइटों में से एक पर रेडिरेक्ट किया जाएगा।
- इसके बाद नेक्स्ट पेज पर व्हीकल नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर एंटर करें और अपनी डिटेल्स जैसे एड्रेस, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस एंटर करें और अपना ऑर्डर पूरा करने के लिए पेमेंट करें। अगर आप इन-स्टोर फिटिंग ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको एक डेट और टाइम स्लॉट भी सेलेक्ट करना होगा।
- इस वेबसाइट पर कोई भी कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन नहीं है और एचएसआरपी नंबर प्लेट प्राप्त करने के लिए पहले पेमेंट करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines