Bollywood actress Rimi Sen has sued car company Land Rover: बॉलीवुड अभिनेत्री Rimi Sen ने लग्जरी कार निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover को 50 करोड़ हर्जाना देने का लीगल नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उनकी कार में कई तकनीकी खराबी हैं, उनकी शिकायत के बाद भी डीलशिप पर उनकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। दरअसल, रिमी सेन ने साल 2020 में Land Rover का 92 लाख कीमत वाला वेरिएंट खरीदा था।
कार की सनरूफ में आवाज आने लगी
अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार उन्होंने ये बिग साइज लग्जरी कार सतीश मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी, जो कंपनी का अधिकृत डीलर है। दावा है कि कोविड के दौरान लॉकडाउन होने के चलते कार काफी कम चली। लेकिन उनकी कार में कुछ किलोमीटर चलते ही सनरूफ में से आवाज आने लगी। कार के साउंड सिस्टम और रियर कैमरा में खराब हो गया। आरोप है कि उन्होंने इस बारे में 25 अगस्त 2022 में डीलरशिप में शिकायत की।
ये भी पढ़ें: 4.69 लाख कीमत, 22 Kmpl की माइलेज, इस न्यू जनरेशन कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स
मैकेनिक खराबी ठीक करने की बजाए मांग रहे सुबूत
अभिनेत्री का दावा है कि इसके बाद लगातार करीब 10 बार उन्होंने अपनी कार में कई तकनीकी दिक्कत होने की शिकायत डीलरशिप में की। लेकिन बावजूद इसके आज तक उनकी कार रिपेयर नहीं की गई है। उनका कहना है कि डीलरशिप वाले हर बार कार ठीक करने का आश्वसन देकर उसे वापस भेज देते लेकिन कार में हुई खराबी दुरुस्त नहीं करते। आरोप है कि मैकेनिक खराबी ठीक करने की बजाए उनसे उसका सुबूत मांगते हैं।
अभिनेत्री ने नई कार के साथ हर्जाना मांग
आखिरकार Rimi Sen ने तंग आकर कार कंपनी और डीलरशिप के खिलाफ शिकायत की है और 50 करोड़ हर्जाने का दावा ठोका है। इसके अलावा लीगल प्रक्रिया में आने वाले खर्च की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की है। उन्होंने कंपनी से अपनी का बदलकर नई कार देने की अपील भी की है।
ये भी पढ़ें: कार खरीदते हुए QR code बताएगा वो आपकी फैमिली के लिए कितनी Safe, Bharat NCAP ने लॉन्च किए सेफ्टी रेटिंग स्टीकर
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines