कार खरीदते हुए QR code बताएगा वो आपकी फैमिली के लिए कितनी Safe, Bharat NCAP ने लॉन्च किए सेफ्टी रेटिंग स्टीकर

Bharat NCAP ने QR code कार निर्माता कंपनियों के पास भेज दिए हैं। कोई भी इन्हें स्कैन कर कार की सेफ्टी रेटिंग के बारे में डिटेल चेक कर सकता है।

Bharat NCA
विज्ञापन

Bharat NCAP introduces safety rating stickers: अब आपको कार खरीदते हुए सेल्समैन से क्रैश टेस्ट में उसकी सेफ्टी रेटिंग पूछने की जरूरत नहीं। अब कार पर लगे QR code को स्कैन कर आप उसकी सेफ्टी रेटिंग खुद पता कर सकते हैं। दरअसल, Bharat NCAP ने शुक्रवार को कारों के लिए सेफ्टी रेटिंग स्टीकर्स की शुरुआत की है। बता दें कार में उसकी बिल्डक्वालिटी और हादसे के दौरान उसमें राइडर कितना सुरक्षित है? इसकी 0 से 5 तक रेटिंग (स्टार) दी जाती है।

विज्ञापन

इन गाड़ियों को 5 स्टार रेटिंग 

बता दें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2023 में Global NCAP के साथ मिलकर Bharat NCAP सुरक्षा रेटिंग की शुरुआत की थी। इस क्रैश-टेस्टिंग पॉलिसी के साथ इंडिया ग्लोबल स्तर पर ऐसी सुरक्षा प्रणाली अपनाने वाला 5वां देश है। Bharat NCAP कारों की सुरक्षा जांच कर उसे सेफ्टी रेटिंग देता है। अभी तक की जांच के बाद Tata Safari, Tata Harrier, Tata Nexon EV और Tata Punch EV को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

QR code स्कैन करने के बाद ये पता चलेगा

Bharat NCAP के अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कार निर्माता कंपनियों को QR code sticker भेज दिए हैं। जिन्हें स्कैन कर कोई भी कार की सेफ्टी रेटिंग के बारे में जानकारी ले सकता है। स्कैन के बाद कार का मॉडल, किस कंपनी की कार है, टेस्ट की डेट और रेटिंग का पता चलेगा। Bharat NCAP जांच के दौरान ये चेक करती है कि कंपनी ने एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत जिन सेफ्टी फीचर्स को कार में दिया है उन्होंने ठीक से काम किया या नहीं। बता दें क्रैश टेस्ट में कार को अलग-अलग एंगल, स्पीड पर टक्कर मारकर देखा जाता है। जिसके आधार पर हादसे में वह बच्चों, बड़ों, फ्रंट या रियर सीट पर बैठने वालों के लिए कितनी सुरक्षित है इसकी रिपोर्ट बनाई जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ