BMW Scooter details in hindi: अभी तक आपने BMW की हाई क्लास लग्जरी गाड़ियां देखी होंगी। कंपनी टू व्हीलर सेगमेंट में भी कई बाइक्स और स्कूटर ऑफर करती है। इसी कड़ी में कंपनी का एक स्मार्ट स्कूटर है BMW C 400 GT. यह हाई पावर स्कूटर जबरदस्त सीट स्टाइल और फ्रंट लुक में आता है। यह आगे से दिखने में बेहद बोल्ड और मस्कुलर लगता है, इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछ दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
350 cc का इंजन और 12.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
BMW के इस स्कूटर में 350 cc का इंजन मिलता है, इसमें 12.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर फ्रंट में बॉक्सी लुक में है, कंपनी का दावा है कि यह 28 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है, जो राइडर को दोनों टायरों पर मजबूत पकड़ देता है।
स्कूटर में 214 kg का वजन और 775 mm की सीट हाइट है
BMW का यह स्कूटर 11.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बता दें Hyundai Creta का बेस मॉडल 10,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रही है। BMW के इस स्कूटर में 214 kg का वजन है, इसकी सीट हाइट 775 mm की है। BMW C 400 GT में लंबी विंडस्क्रीन और एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाती हैं। यह हाई पावर स्कूटर है, जो सड़क पर 33.5 bhp की पावर देता है।
BMW C 400 GT में ये फीचर्स
- 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन
- 15 इंच के टायर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट और डीआरएल
- 9.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है
- 139 kmph की टॉप स्पीड
- 6.5 इंच फुल-कलर TFT स्क्रीन
- लॉन्ग रूट के लिए लिक्विड-कूल्ड इंजन
- टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में दो स्प्रिंग सस्पेंशन
- टर्न इंडिकेटर्स और सिंगल सेक्शन सीट
- साइड स्टैंड और ट्यूबलर स्टील फ्रेम
ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines