---विज्ञापन---

ऑटो

नई BMW M4 CS से उठा पर्दा, 550hp की पावर और 3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड

BMW M4 CS में 3.0 लीटर का हाई पावर इंजन मिलता है, यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है।

BMW M4 CS revealed: बीएमडब्ल्यू अपनी गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स और हाई पावर इंजन देता है। कंपनी की बिग साइज सेडान गाड़ियां बेहद स्टाइलिश लुक्स के साथ आती हैं। बुधवार को कंपनी ने अपनी हाई क्लास कार BMW M4 CS का नया अपडेटेड वर्जन पेश किया है।

नई BMW M4 CS पुराने मॉडल से वजन में 20 kg हल्की है और यह पहले से लगभग 6.8 सेकंड ज्यादा स्पीड देगी। इसमें 550hp की हाई पावर मिलेगी, अब तक इसमें 530hp की पावर मिलती थी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

BMW M4 CS में 3.0 लीटर का इंजन

कंपनी के अनुसार BMW M4 CS में ट्वीन टर्बों 3.0 लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा। यह इंजन 650 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिससे इसे लॉन्ग रूट पर हाई स्पीड जनरेट करने में मदद मिलती है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम दिया गया।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 20 इंच के अलॉय व्हील 

BMW की इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इस लग्जरी कार में 19 इंच के फ्रंट अलॉय व्हील और 20 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।

---विज्ञापन---

BMW M4 Competition की कीमत 1.89 करोड़

फिलहाल बाजार में मौजूद BMW M4 Competition शुरुआती कीमत 1.89 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह 4 सीटर कार है, इसे NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस लग्जरी सेडान कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं।

120 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

BMW M4 Competition में 120 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, दरसअल, ग्राउंड क्लीयरेंस जमीन और कार के प्लेटफॉर्म की दूरी को कहते हैं। जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस से कार को खराब सड़कों पर चलाना आसान है। इस शानदार कार में 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार सड़क पर 9.7 kmpl तक की हाई माइलेज देती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2024 04:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola