हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'चीते' सी रफ्तार, हाई क्लास लुक्स, BMW की गाड़ियां ही नहीं इन 2 बाइक्स का भी मार्केट में फुल 'भौकाल'

BMW की बाइक में 6.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। यह बाइक अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक के साथ आती है। बाइक में 19 इंच के टायर साइज और 19 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

विज्ञापन
BMW G310 RR BMW R 1300 GS

BMW bikes details in hindi: BMW की गाड़ियों का ही नहीं कंपनी की बाइक्स का भी मार्केट में अलग ही भौकाल है। महंगी होने के बावजूद बाजार में BMW की बाइक्स का क्रेज कम नहीं है। कंपनी की मोटरसाइकिल में हाई स्पीड, हाई क्लास फीचर्स और सॉलिड लुक्स मिलते हैं। अलग-अलग प्राइस कैप में कंपनी की दो धाकड़ बाइक हैं BMW G310 RR price और BMW G310 RR. आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

G310 RR Key Highlights
Engine Capacity 312.12 cc
Mileage – ARAI 30 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 174 kg
Fuel Tank Capacity 11 litres
Seat Height 811 mm

 

BMW G310 RR में 811 mm की सीट हाइट

ये धांसू बाइक 3,45 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। BMW G310 RR में 312.2cc का दमदार इंजन मिलता है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करता है। बाइक में हाई पिकअप के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह जबरदस्त इंजन सड़क पर 34 bhp का पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक महज 7.17 सेकंड में 0 to 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर मिलता है, जो राइडर को दोनों टायरों पर एडिशन पकड़ देती है। बाइक की सीट हाइट 811 mm की है, जिससे कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

 

BMW G310 RR में आते हैं ये सॉलिड फीचर्स

  • इसमें दो वेरिएंट और दो ही कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • बाइक के दोनों पहियों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • बाइक में लॉन्ग रूट के लिए 11 लीटर का फ्यूल टैंक और 174 kg का वजन।
  • तेज स्पीड के लिए इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • इसमें LED हेडलाइट, LED टर्न इंडिकेटर और टेल लाइट मिलती है।
  • बाइक में डिजिटल कंसोल और आरामदायक सफर के लिए स्प्लिट-सीट।
  • स्मूथ राइड के लिए बाइक के फ्रंट में यूएसडी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सेटअप आता है।
  • 17 इंच के अलॉय व्हील और हाई एंड एग्जॉस्ट।

 

R 1300 GS Key Highlights
Engine Capacity 1,300 cc
Mileage – ARAI 21 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 237 kg
Fuel Tank Capacity 19 litres
Seat Height 850 mm

 

BMW R 1300 GS में 225 kmph की टॉप स्पीड

यह स्टाइलिश बाइक 19 इंच के टायर साइज के साथ आती है, जिससे इसे जबरदस्त लुक्स मिलते हैं। यह हाई एंड बाइक 23,55 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। बाइक की सीट हाइट 850 mm की है और यह बाइक 19 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है। इसमें 1300cc का धाकड़ इंजन दिया है, ये इंजन हाई स्पीड के लिए 145hp की पावर और 149 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स आता है। यह बाइक 225 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

 

 

BMW R 1300 GS में मिलते हैं ये फीचर्स

  • बाइक में 237 kg का वजन है।
  • आरामदायक सफर के लिए इसमें डंपिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट सस्पेंशन मिलते हैं।
  • बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • यह एडवेंचर टूरर बाइक है, जिसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
  • इसमें Matrix LED हेडलैंप मिलते हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।
  • बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।
  • इसमें रडार-असिस्टेड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं
  • बाइक में 6.5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है

 

 

ये भी पढ़ें: 24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक की हो रही सबसे ज्यादा सेल, 32 की माइलेज और 13 लीटर का फ्यूल टैंक

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola