BMW CE 04: बीएमडब्लू ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूट CE 04 को लॉन्च कर दिया है इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 14.90 लाख है। यह अब तक का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिस कीमत में यह स्कूटर आता है उस कीमत में आप एक कॉम्पैक्ट SUV खरीद सकते हैं। आम स्कूटरों की तुलना में इसका डिजाइन काफी अलग और हटकर है। यह मैक्सी स्टाइल में आया है और इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है। पहली ही नज़र में यह स्कूटर आपको इम्प्रेस कर सकता है। इस स्कूटर को वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस स्कूटर की बुकिंग को शुरू किया जा चुका है और डिलीवरी सितंबर 2024 से शुरू हो जाएंगी।
बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग
नये BMW CE 04 में 8.5 kWh बैटरी पैक मिलेगा। फुल चार्ज में यह स्कूटर करीब 130 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा। 0-100% तक चार्ज होने में बैटरी को करीब 4 घंटे और 20 मिनट का समय लगेगा। इसमें दो चार्जर ऑप्शन में मिलते हैं। दावा किया गया है कि 2.3kW चार्जर की मदद से 0-100% चार्ज होने के लिए 4 घंटे 20मिनट का समय लगेगा जबकि 6.9kW वाले फ़ास्ट चार्जर की मदद से इसे कुल 1 घंटा 40 मिनट का समय लगेगा।
3 राइडिंग मोड
इस इस स्कूटर में PMS इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो करीब 42hp की पावर और 62Nm का टॉर्क जनरेट ऑफ़र करती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर/घंटा ही। सिर्फ 2.6 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 3 राइडिंग मोड मिलते हैं जिसमें इको, रेन और रोड शामिल हैं। यह स्कूटर हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।
नये BMW CE 04 के टॉप फीचर्स
- 10.25-इंच TFT डिस्प्ले
- ऑल-एलईडी लाइटिंग
- ब्लूटूथ-कम्पैटिबल
- कीलेस इग्निशन
- 3 राइडिंग मोड (इको, रेन, रोड)
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल
- मेन स्टैंड
- रिवर्स मोड
- C-टाइप USB पोर्ट
- साइड-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट
- वेंटिलेटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट
15 इंच बड़े व्हील्स
सामने से नया BMW CE 04 स्कूटर बड़ा नज़र आता है । यह बेहद प्रीमियम भी है। नये BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई 2285mm, चौड़ाई 855mm, ऊंचाई 1,150mm और सीट हाईट 780mm है। इसके अलावा इस स्कूटर में मिलते हैं 15 इंच बड़े व्हील्स जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़े भी हैं।
यह भी पढ़ें: वो 3 सस्ती बाइक्स जिन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, तीसरी वाली के लिए तो लगती है लाइन
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines